मध्यप्रदेश

Indore Temple Well Collapse: दो और शव मिलें, हादसे में अब तक 36 मौतें, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पर गैर इरादतन हत्या का केस; CM शिवराज पहुंचे तो भीड़ ने मुर्दाबाद के नारे लगाए

Indore Temple Well Collapse
x

Indore Temple Well Collapse

Indore Beleshwar Mahadev Jhulelal Temple News: राम नवमी के दिन इंदौर में बड़ा हादसा हो गया। पटेल नगर इलाके में झूलेलाल मंदिर की बावड़ी गिरने से तीन दर्जन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई।

Indore Beleshwar Mahadev Jhulelal Temple News: राम नवमी के दिन इंदौर में बड़ा हादसा हो गया। पटेल नगर इलाके में झूलेलाल मंदिर की बावड़ी गिरने से तीन दर्जन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं कुछ लोगो के फसे होने की खबर सामने आ रही हैं। मामले में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है

इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में लोग कुंए के पास पूजा के लिए एकत्रित हुए लेकिन ज्यादा वजन पड़ने के कारण कुआं धंस गया और कई लोग गिर गए। इस हादसे में अब तक तीन दर्जन लोगों की मौत हुई है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है, दोपहर तक दो और शव मिले हैं, जिसके बाद मृतकों की संख्या 36 पहुँच गई है। यहां देखें हादसे की लाइव अपडेट्स....

Live Updates

  • 31 March 2023 7:20 AM GMT

    Indore Temple Well Collapse: मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पर गैर इरादतन हत्या का केस

    इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में 36 लोगों की जान चली गई। मामले में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। 20 से ज्यादा लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

  • 31 March 2023 7:18 AM GMT

    Indore Temple Well Collapse: दो और बॉडी मिली, अब तक 36 मौतें

    गुरुवार को हुए हादसे के बाद शुक्रवार की सुबह से एक बार फिर रेस्क्यू शुरू हुआ है. आज दो और बॉडी मिल चुकी है. इसके बाद मृतकों का आंकड़ा 36 पहुँच गया है.

  • 31 March 2023 6:32 AM GMT

    Indore Temple Well Collapse: CM शिवराज पहुंचे तो भीड़ ने मुर्दाबाद के नारे लगाए

    घटनास्थल के पास एक धर्मशाला में पटेल समाज के लोग इकट्‌ठा हुए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह उनसे मिलने पहुंचे। यहां भीड़ ने हाय-हाय और मुर्दाबाद के नारे लगाए। हादसे में पटेल समाज के 11 लोगों की मौतें हुई है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा- जिन लोगों के यहां मौत हुई है, उनके परिवार से सीएम को मिलना चाहिए था। अफसरों ने पहले बताया गया था कि मुख्यमंत्री परिवार से मिलेंगे और उनकी पीड़ा जानेंगे। बाद में कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया।

  • 31 March 2023 6:30 AM GMT

    Indore Temple Well Collapse: तोड़ी जा रही मंदिर की दीवार और बावड़ी की स्लैब

    शुक्रवार सुबह रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया। मंदिर की दीवार और बावड़ी की स्लैब तोड़ी जा रही है। आर्मी ने भी मोर्चा संभाल रखा है। प्रशासन की भी कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हैं।

  • Indore Temple Well Collapse: सीएम शिवराज ने कहा- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी
    31 March 2023 5:18 AM GMT

    Indore Temple Well Collapse: सीएम शिवराज ने कहा- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहुत दुखद घटना है। लगातार रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। पूरा प्रशासन रातभर बैठकर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिम्मेदारी तय की जाएगी। जांच के आधार पर जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। घायलों का सरकार पूरा निशुल्क इलाज कराएगी। पीड़ित परिवारों की सहायता करने के भी निर्देश दिए। जो बोरवेल और बावड़ी खुले रह गए हैं, उनकी भी जांच की जाएगी। निजी है तो उस व्यक्ति पर कार्रवाई होगी और सरकारी है तो उस अधिकारी पर कार्रवाई होगी।

  • 31 March 2023 5:13 AM GMT

    Indore Temple Well Collapse: घायलों से मिले मुख्यमंत्री-गृहमंत्री

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्र चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंच गए। सुबह 9.45 बजे वे सीधे अस्पताल पहुंचे जहां करीब 17 घायल भर्ती हैं। सीएम ने उनसे बातचीत कर हालचाल जाना। चौहान ने कहा कि आपके इलाज में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। पूरा खर्च शासन उठाएगा। सीएम के साथ महापौर पुष्पमित्र भार्गव, तुलसी सिलावट, आकाश विजयवर्गीय भी थे।

  • 31 March 2023 5:07 AM GMT

    सीएम बोले- ऐसे कुएं-बावड़ियों की प्रदेश भर में जांच होगी

    सीएम ने इंदौर में कहा- प्रदेश में ऐसे ढंके हुए कुएं-बावड़ी की तलाश कर खोले, जाएंगे ताकि फिर कोई हादसा न हो। बावड़ी की छत धंसने के मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवारों को राहत राशि दी जाएगी।

  • 31 March 2023 5:05 AM GMT

    कुछ और शव दबे होने की आशंका

    उधर बावड़ी में बार-बार पानी भर रहा था, जिससे बचाव प्रभावित हुआ। सीवरेज का पानी भी आ रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सियों के सहारे कुएं से लोगों को निकाला। अफसरों को अंदेशा है कि कुछ और शव अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं।

  • 31 March 2023 5:04 AM GMT

    सीएम शिवराज ने घायलों और उनके परिजनों से मुलाक़ात की

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह घायलों और उनके परिजन से मुलाकात की। उन्होंने कहा- घायलों का इलाज सरकार कराएगी। इसके बाद घटनास्थल का दौरा भी किया।

  • 31 March 2023 5:04 AM GMT

    कैसे हुआ हादसा?

    इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में गुरुवार को रामनवमी पर यहां पूजा की जा रही थी। 11 बजे हवन शुरू हुआ था। मंदिर परिसर के अंदर बावड़ी की गर्डर फर्शी से बनी छत पर 60 से ज्यादा लोग बैठे थे। तभी स्लैब भर-भराकर गिर गया। सारे लोग 60 फीट गहरी बावड़ी में जा गिरे। यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है।

Next Story