मध्यप्रदेश

भोपाल रेल मंडल ने टिकट जांच के दौरान अर्जित किया दो करोड़ से अधिक का राजस्व, 20 कर्मचारी हुए पुरस्कृत

Sanjay Patel
29 Dec 2022 10:14 AM GMT
भोपाल रेल मंडल ने टिकट जांच के दौरान अर्जित किया दो करोड़ से अधिक का राजस्व, 20 कर्मचारी हुए पुरस्कृत
x
भोपाल रेल मंडल ने टिकट जांच के दौरान सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। डीआरएम ने 20 रेल टिकट कर्मियों को नगद राशि व प्रशस्ति पत्र दिया।

भोपाल रेल मंडल ने टिकट जांच के दौरान सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। डीआरएम ने 20 रेल टिकट कर्मियों को नगद राशि व प्रशस्ति पत्र दिया। यह अभियान रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर सीनियर डीसीएम वाणिज्य प्रियंका दीक्षित के नेतृत्व में चलाया गया था। 16 सितंबर से 15 अक्टूबर के मध्य से यह अभियान चला।

एक माह में पकड़े 37747 मामले

डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में एक माह तक चले इस अभियान में टिकट जांच के साथ ही लोगों को जागरुक किया गया। वहीं अनुचित टिकट व बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सघन जांच की गई। 16 सितंबर से 15 अक्टूबर के दरमियान बगैर टिकट, अनियमित टिकट व बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले कुल 37 हजार 747 मामले सामने आए। जिन पर रेल टिकट कर्मियों द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 2 करोड़ 31 लाख 17 हजार 980 रुपए का किराया व बतौर जुर्माना रेल यात्रियों से वसूल कर रेलवे के राजस्व में वृद्धि की गई।

इन्हें मिली नगद राशि व प्रशस्ति पत्र

जांच अभियान के दौरान सर्वाधिक राजस्व देने वाले 20 टिकट चेकिंग रेल कर्मियों को मंडल कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम द्वारा रेल कर्मियों को नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिनमें मानस मित्रा उप मुख्य टिकट निरीक्षक इटारसी, वी. राव भूमरकर मुख्य टिकट निरीक्षक इटारसी, केएस चौधरी मुख्य टिकट निरीक्षक बीना, मनोज रजक उप मुख्य टिकट निरीक्षक बीना, राजकुमार रामकुचे उप मुख्य टिकट निरीक्षक इटारसी, राजेन्द्र कुमार मीना उप मुख्य टिकट निरीक्षक बीना, नवीन कुमार उप मुख्य टिकट निरीक्षक इटारसी, अब्दुल वाहिद उप मुख्य टिकट निरीक्षक इटारसी, विशांत कुमार उप मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल, सरोज कुमार उप मुख्य टिकट निरीक्षक इटारसी, आरके चौबे उप मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल, केके टकाले मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल, आरआर खान मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल, सीएल जाखड़ मुख्य टिकट निरीक्षक हरदा, विजय सिंह मीना उप मुख्य टिकट निरीक्षक गुना, बाबू सिंह यादव वरिष्ठ टिकट परीक्षक बीना, संजय तिवारी मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल का डीआएम द्वारा सम्मान किया गया।

Next Story