मध्यप्रदेश

Bhopal-Goa Flight: आज से भोपाल-गोवा के बीच डायरेक्ट फ्लाइट, हफ्ते में 3 दिन उड़ान भरेगी; किराया भी बेहद कम

Aaryan Puneet Dwivedi
23 May 2023 9:10 AM IST
Bhopal-Goa Flight
x

Bhopal-Goa Flight

Bhopal-Goa Flight: भोपालवासियों के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें गोवा जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने इंदौर नहीं जाना होगा. राजधानी से गोवा के लिए हवाई सेवा आज मंगलवार से शुरू हो रही है.

Bhopal-Goa Flight: भोपालवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भोपाल से गोवा के बीच डायरेक्ट फ्लाइट का संचालन आज 23 मई से शुरू हो रहा है. पहली बार गोवा के लिए राजधानी से फ्लाइट शुरू हो रही है. इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन फ्लाइट को वाटर कैनन सलूट देकर स्वागत करेंगे.

हफ्ते में तीन दिन चलेगी भोपाल-गोवा फ्लाइट

पहले गोवा जाने के लिए इंदौर से फ्लाइट लेनी होती थी. लेकिन अब यह सुविधा राजधानी भोपाल से भी शुरू हो गई है. लंबे समय से इसकी मांग भी थी. हांलाकि यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन चलेगी. इंडिगो की 180 सीटर फ्लाइट एयरबस को भोपाल-गोवा रुट में चलाया जा रहा है. जिसका शुरूआती किराया 4088 रुपए तय किया गया है.

भोपाल-गोवा फ्लाइट शेड्यूल

हफ्ते में तीन दिन - मंगलवार, गुरुवार और शनिवार, समय - डिपार्चर दोपहर 12:10 बजे, अराइवल दोपहर 2:05 बजे.

गोवा-भोपाल फ्लाइट टाइमिंग

हफ्ते में तीन दिन - मंगलवार, गुरुवार और शनिवार, समय - डिपार्चर सुबह 9:35 बजे, अराइवल सुबह 11:40 बजे.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story