मध्यप्रदेश

एमपी के बैतूल में एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डैम में एक साथ डूबे 4 भाई-बहन

एमपी के बैतूल में एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डैम में एक साथ डूबे 4 भाई-बहन
x

एमपी के बैतूल में एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डैम में एक साथ डूबे 4 भाई-बहन

Betul news in hindi : एमपी बैतूल के डैम डूब गए 4 भाई-बहन से कोहराम

Betul News in Hindi: बैतूल। डैम में नहाने गए 4 भाई बहन गहरे पानी में समा गए। सूचना पर पहुची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने डैम से तीन लोगो का शव पानी से बाहर निकाल लिया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है। घटना एमपी के बैतूल जिले के पाढर स्थित डैम की है।

पानी में डूबे लोगो की हुई पहचान

डैम से जिन लोगो का शव निकाला गया है उनमें पाढर के रहने वाले निखिल धौलपुरी 18 वर्ष पुत्र प्रदीप धौलपुरी, प्रतीक धौलपुरी 14 वर्ष पुत्र प्रदीप धौलपुरी, आयशा 14 पुत्री टोनी का शव डैम से निकाल लिया गया है जबकि कशिश 18 पुत्री विशाल की तलाश डैम में की जा रही है।

इनमें निखिल और प्रतीक सगे भाई है। वहीं, कशिश और आयशा इनके बुआ की लड़कियां हैं। दोनों पाठाखेड़ा में रहती हैं। गुरुवार को मां के साथ अपने मामा के यहां पाढर आई थीं। इसी दौरान चारों डैम में नहाने चले गए। इस बात का घर में किसी को भी जानकारी नहीं थीं।

डैम के किनारे मिले कपड़े

बताया जा रहा है कि चारों लोगो काफी देर तक घर नहीं लौटे तो घर के लोग उनकी तलाश कर रहे थें। जंहा डैम के किनारे कपड़े मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि चारों नहाने गए होंगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तलाशी के दौरान निखिल, प्रतीक और आयशा के शव मिल गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाम 4 बजे घटना की जानकारी मिली थी। गांव में 22 फिट गहरा छोटा डैम है, जंहा नहाने के दौरान बच्चे डूब गए है।

घर के लोगो में कोहराम

एक ही घर के 4 बच्चो के डैम में डूबने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वही जैसे ही डैम से शव बाहर निकाले गए पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है। पुलिस शव को पीएम के लिए अस्पताल ले गई है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story