मध्यप्रदेश

एमपी सरकार की लाभदायक योजना, फ्री में पशुओं का होगा इलाज, बस यह नंबर डायल करें

MP News
x
मध्य प्रदेश सरकार किसानों पशुपालन में सहायता करने के लिए बहुत बढ़िया व्यवस्था की है।

MP Pashupalan Yojana: मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) किसानों पशुपालन (Pashupalan) में सहायता करने के लिए बहुत बढ़िया व्यवस्था की है। किसानों के पशुधन की रक्षा करने के लिए सरकार ने डायल 108 की तरह पशुओं को सुविधा देने डायल 406 की व्यवस्था की है। अब पशुओं के बीमार होने पर पशुपालक को केवल 406 डायल करना है और इलाज के लिए डॉक्टर को लेकर एंबुलेंस आपके दरवाजे पर पहुंच जाएगी।

एंबुलेंस में है कई सुविधाएं

एंबुलेंस में पशुओं के इलाज के साथ ही कृतिम गर्भाधान की व्यवस्था की गई है। अगर सर्जरी की जरूरत है तो इसके लिए भी एंबुलेंस में कई तरह की व्यवस्था दी गई है। बीमारी की पहचान के लिए एंबुलेंस में कई ऐसे यंत्र उपलब्ध होंगे जिनसे डॉक्टर असल बीमारी की पहचान कर समुचित इलाज कर सकेंगे।

इस एंबुलेंस का संचालन मध्य प्रदेश सरकार केंद्र के मदद से करेगी। जिसके लिए बताया जा रहा है कि केंद्र द्वारा 64.96 करोड़ रुपए की पहली किस्त दे दी गई है। जिसका उपयोग करते हुए मध्य प्रदेश सरकार एंबुलेंस को खरीदेगी।

एक लाख पशुओं की सेवा करेगी एक एंबुलेंस

शासन द्वारा निर्धारित किया गया है कि प्रदेश में एक लाख पशु पर एक एंबुलेंस को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए पॉइंट निर्धारित किए जाएंगे जिनके माध्यम से एंबुलेंस को इलाज के लिए सूचना मिलने पर भेज दिया जाएगा।

ऐसा प्रयास किया जाएगा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पशुओं का इलाज करने एंबुलेंस समय पर किसान के घर पर पहुंच जाए। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। एंबुलेंस में एक डॉक्टर के साथ ही पैरावट नियुक्त किए जाएगे। पशु एंबुलेंस किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होने वाली है।

पशुधन की सुरक्षा सरकार का उद्देश्य

एक और जहां बेसहारा मवेशियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है वही किसानी का कार्य भी इन पशुओं की वजह से प्रभावित हो रहा है। सरकार का मानना है कि इस दिशा में भी लाभ पहुंचेगा। क्योंकि कई बार देखा गया है कि पशुओं सराय की गंभीर बीमारी हो जाने पर पशुपालक इलाज करवाने में असमर्थ हो जाते हैं और उन्हें छोड़ देते हैं। घर पर बेहतर इलाज मिलेगा तुम निश्चित तौर पर बेसहारा पशुओं की संख्या में कमी आएगी। सरकार का कहना है कि पशुधन की सुरक्षा करना ही उसका प्रमुख उद्देश्य है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story