मध्यप्रदेश

Bal Ashirwad Yojana In Hindi 2023: एमपी में महिलाओ को ₹1000 देने के बाद बच्चों को हर महीने ₹4000 देने का ऐलान

Bal Ashirwad Yojana In Hindi 2023: एमपी में महिलाओ को ₹1000 देने के बाद बच्चों को हर महीने ₹4000 देने का ऐलान
x
Bal Ashirwad Yojana In Hindi 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनाथ बच्चों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है। सीएम का कहना है कि उनके रहते प्रदेश का कोई भी बच्चा अनाथ नहीं कहा जा सकता।

Bal Ashirwad Yojana In Hindi 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनाथ बच्चों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है। सीएम का कहना है कि उनके रहते प्रदेश का कोई भी बच्चा अनाथ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिनके माता-पिता नहीं है उनकी देखभाल सरकार करेगी। सीएम ने यह घोषणा सागर जिले के रहली विधानसभा अंतर्गत गढ़ाकोटा मे आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान कही।

क्या है शिवराज सिंह की घोषणा Chief Minister Bal Ashirwad Yojana

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषणा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत कोविड-19 के समय माता पिता की मृत्यु होने पर बच्चों को जो सहायता दी जा रही थी वह सहायता अब अनाथ बच्चों को भी दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिनके माता-पिता नहीं है उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत मिलने वाली 4 हजार रुपए की पेंशन जारी की जाएगी।

1866 गरीब कन्याओं का हुआ विवाह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंत्री गोपाल भार्गव की पहल पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में 1866 गरीब कन्याओं का विवाह किया गया। मंत्री गोपाल भार्गव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गोपाल भार्गव केवल राजनेता नहीं है बल्कि वह सच्चे दिल से समाज सेवक है। उन्होंने अब तक करीब 21 हजार कन्याओं का विवाह करवाया है। गोपाल भार्गव की यह पहल प्रदेश देश और समाज के लिए अनुकरणीय है।

बहन और बेटियों का मान सम्मान सर्वोपरि

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि देश और प्रदेश की बहन बेटियां सुखी और साधन संपन्न रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बच्ची के जन्म से लेकर उसके विवाह तक की व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार ने की है। रही सही कसर को दूर करते हुए अब मध्य प्रदेश की हर बहनों को उनके हर महीने के खर्च के लिए सरकार 1000 रुपए लाडली बहन योजना के नाम से देगी। सरकार की यह पहल अवश्य ही प्रदेश की बहन बेटियों को संबल प्रदान करेगी।

Next Story