मध्यप्रदेश

Australia से आए दूल्हे राजा ने MP के पंचर बनाने वाले की बेटी संग की शादी, जानिये वजह

Australian Groom Wedding
x

Australian Groom Wedding

मध्यप्रदेश के धार जिले स्थित मानवर में ऑस्ट्रेलिया निवासी का भारतीय रीति-रिवाज से हुआ निकाह।

Australian Groom Wedding: सात समंदर पार करके 10 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में रहने वाले ऐश हॉन्सचाईल्ड ने मध्यप्रदेश के धार जिले स्थित मनावर निवासी दुल्हन बनी तबस्सुम हुसैन से भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार निकाह किया है। दोनो का निकाह 18 दिसंबर को मनावर हुआ। इस दौरान दुल्हा बने ऐश की जेनिफर पैरी उनके साथ रही तो वही तबस्सुम के माता-पिता, दो बहने एवं भाई है।

विवाह को लेकर हो रही चर्चा

विदेशी दुल्हे ये हुए विवाह को लेकर मनावर सहित आसपास के लोगो में व्यापक चर्चा हो रही है। खबरो के तहत ऐश हॉन्सचाईल्ड एवं दुल्हन तबस्सुम हुसैन ने इसके पूर्व ऑस्ट्रेलिया में कोर्ट मैरिज की थी। तो वही उसके गृहग्राम में अब रीति-रिवाज अनुसार विवाह किया गया है।

ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी

ऐश और तबस्सुम की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब वह पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। दरअसल मनावर की पटेल कॉलोनी में रहने वाले लड़की के पिता सादिक हुसैन की बस स्टैंड पर छोटी सी साइकिल सुधारने की दुकान है।

सादिक के अनुसार वर्ष 2016 में मप्र सरकार से तबस्सुम को उच्च स्तर की पढ़ाई करने के लिए 45 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली थी.। पढ़ाई में काफी होशियार तबस्सुल एक वर्ष बाद बाद 2017​ में​​​​​​ पढ़ाई करने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन चली गई. यहां साल 2020 में जर्मनी की एक कंपनी से उसे स्कॉलरशिप के रूप में करीब 74 लाख रुपए मिले, तबस्सुम इसी कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

मेहमान नबाजी के कायल हुए ऐश

ऑस्ट्रेलिया निवासी ऐश यहां की मेहमान नबाजी की तारीफ करते हुए नही थकते है। उनका कहना है कि भारत पहले भी वे आ चुके है। यह देश काफी जिंदादिल है और खूबसूरत देश है। उन्होने अपने ससुराल महावर की तरीफ करते हुए नही थकते है और कहते है कि सबसे ज्यादा प्यार और स्वागत करने वाला शहर है। इस दौरान वे यंहा के खान-पान को लेकर कहते है कि पोहा-जलेबी, दाल बाटी लॉ जबाब है।

Next Story