मध्यप्रदेश

MP News: रीवा में विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

Sanjay Patel
26 Jan 2023 6:55 AM GMT
MP News: रीवा में विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी
x
रीवा में आन-बान-शान से तिरंगा फहराया गया। गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन एसएएफ ग्राउंड में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी।

रीवा में आन-बान-शान से तिरंगा फहराया गया। गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन एसएएफ ग्राउंड में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी। जिसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि श्री गौतम द्वारा जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण कर जवानों की हौंसला अफजाई की गई। इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए। स्कूली बच्चों द्वारा जहां रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं तो वहीं विभिन्न विभागों की झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहीं।

9 बजे फहराया तिरंगा

26 जनवरी गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल एसएएफ ग्राउंड विधानसभा अध्यक्ष सुबह 8.58 बजे पहुंचे। यहां 9 बजे उनके द्वारा तिरंगा फहराया गया। जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान परेड दल द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। तत्पश्चात हर्ष फायर के बाद परेड दल द्वारा मार्च पास्ट हुआ। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम द्वारा समृद्धि के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। मुख्य अतिथि ने परेड कमांडर एवं प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त करने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद के परिजनों, लोकतंत्र सेनानी और उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसके बाद मध्यप्रदेश गान एवं चलिता झांकियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरित करने के बाद 11.15 बजे आभार प्रदर्शन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

छात्रों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन का भी आयोजन किया गया। माध्यमिक शाला रघुराजगढ़ में दोपहर 12 से आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश ने छात्रों के साथ बैठकर विशेष मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, जिला पंचायत सीईओ स्वप्निल वानखेड़े भी शामिल हुए। जिनके द्वारा भी विशेष मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया गया।

Next Story