मध्यप्रदेश

MP: यहाँ परीक्षा में पूछा 'करीना के बेटे का नाम लिखिए', नोटिस जारी

MP: यहाँ परीक्षा में पूछा करीना के बेटे का नाम लिखिए, नोटिस जारी
x
एमपी की स्कूल में करीना और सैफ के बेटे का नाम पूछने पर बवाल

MP Khandwa News: सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे का नाम परीक्षा में पूछे जाने पर बवाल हो गया। छात्रों के नाराज परिजनों ने शासन-प्रशासन से सवाल खड़ा कर दिए कि क्या ये महापुरूष है।

दरअसल यह मामला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के एक प्राइवेट स्कूल का है। जिसमें स्कूल प्रशासन ने परीक्षा में सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे से जुड़ा सवाल पूछ कर अब वह खुद सवालों में घिर गया है। खबरों के तहत एक निजी विद्यायल ने छठवीं क्लास के जनरल नॉलेज के पेपर में पूछा था-करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम लिखिए? इस पर नाराज पैरेंट्स सवाल कर रहे है।

कार्रवाई की उठी मांग

जानकारी के तहत खंडवा के एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल का इन दिनों मिड टर्म एग्जाम्स चल रहे हैं। बच्चे जब एग्जाम देकर घर पहुंचे तो पैरेंट्स ने क्वेश्चन पेपर में यह सवाल देखकर इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की। साथ ही स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

स्कूल को शोकॉज नोटिस जारी

नाराज पैरेट्रेस का कहना है कि जनरल नॉलेज के सवाल महापुरुषों से जुड़े होने चाहिए लेकिन किसी फिल्म कलाकार के बच्चे का नाम जानना क्या स्कूल के बच्चों के लिए जरूरी है। वही खंडवा के जिला शिक्षा अधिकारी कहना है की यह मामला सामने आने के बाद स्कूल को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया है। स्कूल का जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नाम को लेकर हुआ था विवाद

बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर लोगों की नाराजगी सैफीना को झेलनी पड़ी थी। तो वही सैफ ने कहा था कि वो अपने बेटे का नाम चेंज करने की सोच रहे हैं, क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनका बेटा अनपॉपुलर हो।

हालांकि, करीना इस बात से एग्री नहीं हुईं थीं। तब करीना ने कहा था कि अगर नाम की वजह से आगे कोई परेशानी आती है तो हम नाम बदल देंगे। गौरतलब है कि 2016 में बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर खूब कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी, क्योंकि तैमूर एक हमलावर था।

Next Story