मध्यप्रदेश

Arunoday Choubey: कमलनाथ के करीबी कांग्रेस नेता भी छोड़ रहे साथ, अरुणोदय ने दिया इस्तीफा

Arunoday Choubey: कमलनाथ के करीबी कांग्रेस नेता भी छोड़ रहे साथ, अरुणोदय ने दिया इस्तीफा
x
Arunoday Choubey left Congress: कमलनाथ के करीबी वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है, उनके इस्तीफे से पार्टी के सभी लोग दुखी हैं।

Arunoday Choubey Left Congress: एक ओर कांग्रेस मध्यप्रदेश में वापसी करने के लिए हाथपैर मार रही है। या यूं कहें कि कांग्रेस 2023 की तैयारी में जुटी हुई है। लेकिन इसी तैयारी के बीच कमलनाथ के करीबी कांग्रेस नेता अरुणोदय चौबे (Former Congress Leader) द्वारा इस्तीफा दे दिया गया है (Arunoday Choubey Resign) । वह पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त होना चाहते हैं। कमलनाथ को लिखे अपने पत्र में अरुणोदय ने अपने आप को कांग्रेस पार्टी के साइड लाइन तथा खुरई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा खराब बर्ताव किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं लोगों के बीच चर्चा है कि यह बहुत जल्दी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

कमलनाथ को भेजा इस्तीफा

सागर जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के मूड में है। अरुणोदय चौबे ने पार्टी के सभी दायित्व और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र लिखकर पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamalnath) को अवगत कराया है।

कांग्रेस को होगा बड़ा नुकसान

वहीं जानकारी मिल रही है कि अरुणोदय चौबे का कांग्रेस पार्टी का छोड़ना (Arunoday Choubey Left Congress Party) प्रदेश कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है। इससे पार्टी को प्रदेश में काफी नुकसान होगा। क्योंकि अरुणोदय चौबे सागर जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है । यह बात अलग है कि दो बार चुनाव हार चुके हैं।

बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

इस समय खुरई में नगर पालिका का चुनाव हो रहा है। अगर अरुणोदय चौबे भाजपा में शामिल होते हैं तो उनके समर्थकों को टिकट मिल सकती है। इस समय चर्चा भी चल रही है अरुणोदय बहुत जल्दी भाजपा में शामिल होंगे। अगर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का सिलसिला यूं ही चलता रहा तो 2023 में कांग्रेस किसके बूते चुनाव लड़ पाएगी।

कांग्रेस पार्टी में कोई नहीं रहना चाहता

जैसे ही कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक के पार्टी छोड़ने की जानकारी आम हुई भाजपा के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह (Former BJP Minister Rampal Singh) ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी में कोई नहीं रहना चाहता। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा में आने के लिए कतार में खड़े हैं। बहुत जल्दी मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष इस पर निर्णय ले सकता है।

कांग्रेस ने कहा अब आपकी बारी

भाजपा नेता रामपाल सिंह के इस बयान के बाद कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह ने कहा कि जिसको जाना था वह चले गए। अब भाजपा में अंतर्कलह है। जो भी गए हैं वह कुछ न कुछ रंग अवश्य दिखाएंगे। इसलिए अब आपकी बारी है।

Next Story