मध्यप्रदेश

MP Mandi Bhav 2023: एमपी के किसान हुए मालामाल! नए गेहूं की आवक हुई शुरू, मुहूर्त बोली में 6000 रुपए क्विंटल बिका गेहूं

mp wheat rate 2023
x
MP Gehu Mandi Bhav 2023: मध्यप्रदेश में एक ओर जहां सरकार गेहूं बेचने के लिए किसानों के द्वारा पंजीयन कराया जा रहा है। वहीं प्रदेश के कुछ जगहों से नए गेहूं की आवक मंडियों में शुरू हो गई है।

MP Gehu Mandi Bhav 2023: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में एक ओर जहां सरकार गेहूं बेचने के लिए किसानों के द्वारा पंजीयन कराया जा रहा है। वहीं प्रदेश के कुछ जगहों से नए गेहूं की आवक मंडियों में शुरू हो गई है। कृषि उपज मंडी समिति खंडवा में नए गेहूं की आवक हुई है।

मुहूर्त की बोली में लगभग 6000 रुपए क्विंटल पर गेहूं बिका। गेहूं का इतना अधिक दाम लोगों को हैरान करने वाला है। लेकिन किसान ने प्रमाण के तौर पर अपना अनुबंध भी दिखाया। वैसे तो सहसा लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि गेहूं 6000 रूपए क्विंटल बिका है। लेकिन यह बात सत्य है।

किसने लगाई सबसे बड़ी बोली

जानकारी के अनुसार नए गेहूं की आवक होने से मंडी में उत्साह का माहौल है। खंडवा कृषि उपज मंडी में भीलखेड़ी के किसान तुलसीराम का गेहूं अग्रवाल कारपोरेट द्वारा खरीदा गया। इस गेहूं की कीमत 6711 रुपया कुंटल खरीदा गया।

मंडी सचिव ओपी खेड़े ने बताया कि मंडी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब गेहूं की कीमत 6000 रुपए तक पहुंची हो। इतने महंगे दाम पर गेहूं बिकने पर किसान में खुशी देखी गई है। वहीं पूरे मंडी प्रांगण में उत्साह भरा माहौल रहा।

सोयाबीन को पछाड़ आगे निकला गेहूं

वर्तमान समय में सोयाबीन की कीमत 5400 रुपए प्रति कुंतल है। सोयाबीन की आवक खंडवा मंडी में बनी ही रहती है। सबसे अधिक दाम सोयाबीन के खंडवा मंडी के किसानों को मिलता है। लेकिन यह पहली बार है जब सोयाबीन को पछाड़कर गेहूं 6711 रुपए प्रति कुंतल पर बिका है।

Next Story