मध्यप्रदेश

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के आवेदन शुरू, फटाफट से जानें प्रक्रिया

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के आवेदन शुरू, फटाफट से जानें प्रक्रिया
x
MP Mukhya Mantri Teerth Darshan Yojana 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने प्रदेशवासियों को सरकार के खर्च पर तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने प्रदेशवासियों को सरकार के खर्च पर तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं। रामेश्वरम की यात्रा करने के इच्छुक प्रदेशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 2 अगस्त से रामेश्वरम यात्रा के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। अगर आप यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर देश के तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इनमें से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शामिल है।

कौन ले सकता है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश के रहने वाले लोगों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इस योजना में 7 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक शामिल होकर देश के तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। साथ में बताया गया है कि प्रदेश के 60 प्रतिशत से अधिक विकलांग व्यक्ति भी इस योजना में शामिल होकर बिना किसी खर्चे के तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर पाएंगे।

कैसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बहुत ही सरल और सहज व्यवस्था बना रखी है। प्रदेश सरकार योजना का लाभ देने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की व्यवस्था की है। कहा गया है कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां होम पेज पर जाना होगा। वहां से आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे पूर्णरूपेण भरे। पूछी गई जानकारी भरकर दस्तावेजों के साथ इस फार्म को अपने तहसील या फिर उपतहसील कार्यालय में ले जाकर जमा कर दें। इतना करने पर आपको योजना का लाभ दिया जाएगा।

यह आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। बताया गया है कि आवेदक को स्वयं का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, उम्र का प्रमाण, पासपोर्ट साइज की फोटो तथा स्वयं का मोबाइल नंबर देना होगा।

यात्रा में मिलने वाली सुविधाएं

अगर कोई व्यक्ति जो 60 वर्ष की उम्र पार कर चुका है वह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।

योजना के तहत यात्रा में शामिल होने वाले व्यक्ति को भोजन, पानी, रहने की व्यवस्था प्रदान की जाती है।

यह योजना प्रदेश सरकार के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा भारतीय खेल खानपान एवं पर्यटन निगम के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

यदि राज्य के नागरिक सामूहिक रूप से यात्रा करते हैं तो ऐसी स्थिति में तीन से चार व्यक्तियों पर एक सहायक को योजना में शामिल किया जाता है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण रूप से निःशुल्क चलाई जा रही है। इसमें आवेदन से कोई भी पैसे नहीं दिए जाते हैं। यात्रा का पूरा खर्च सरकार वहन करती है।

Next Story