मध्यप्रदेश

MP: गर्ल्स कॉलेजो के मुहाने पर ठेलों के बहाने से सक्रिय असामाजिक तत्व, पुलिस नहीं दे रही ध्यान

Saroj Tiwari
2 Jan 2022 1:09 PM GMT
mp news
x
प्रदेश भर में गर्ल्स कॉलेजो के मुहाने पर ठेलों के बहाने से असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए है।

गर्ल्स कॉलेजो के आसपास किसी न किसी बहाने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता रहता है। चाहे वह रीवा जिले का कन्या महाविद्यालय हो या सतना का कन्या महाविद्यालय अथवा अन्य काॅलेजों में जहां लड़कियां पढ़ने जाती हैं वहां असामाजिक तत्व मडराते मिल जाएंगे। जिसका कारण होता है कि या तो विवाद होते हैं अथवा कई लड़कियां पढ़ाई ही छोड़ देती हैं। लेकिन इस दिशा में पुलिस की नजर नहीं पड़ती है। अभी हाल ही में एक मामला सिंगरौली जिले का सामने आया था जहां एक युवक सरेआम लड़की से अभद्रता कर बैठा जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी।

इसके अलावा अन्य कॉलेजो अथवा स्कूलों के आसपास ऐसे लोगों का जमावड़ा रहता है जिस पर पुलिस को नजर रखना आवश्यक है। पुलिस यदि कालेजों के आसपास लगने वाली दुकानों पर कड़ाई रखना शुरू करे और यहां बैठने वाले लोगों कड़ा बर्ताव रखे तो समस्या नहीं होगी।

यही हाल है सतना जिले की इंदिरा गांधी शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय है। कॉलेज के आसपास इन दिनों फिर अवांछित गतिविधियां दिखाई देने लगी है। यहां चाट फुल्की सहित अन्य सामानों के ठेले लगाने वाले सहित यहां कथित एंबुलेंस और शव वाहन खड़े करने वालों की हरकते कभी भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है।

इनके बहाने यहां मौजूद रहने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा कॉलेजी छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकतें की जा रही है। राह चलती छात्राओं से छींटाकशी की स्थितियां भी नजर आने लगी है। इस तरह की हरकतों की जानकारी मिलने पर प्राचार्य ने पूर्व में नगर निगम आयुक्त को पत्र लिख कर यहां अवैधानिक रूप से खड़े होने वाले ठेलों और वाहनों को हटाने की मांग की थी लेकिन कोई असर नहीं देखा गया।

Next Story