मध्यप्रदेश

CM शिवराज का ऐलान, अब एमपी में शुरू होगी गो एंबुलेंस सेवा, हर ब्लॉक में होगी तैनाती

CM शिवराज का ऐलान, अब एमपी में शुरू होगी गो एंबुलेंस सेवा, हर ब्लॉक में होगी तैनाती
x
MP Go Ambulance Sewa: भगवान महावीर जन्म कल्याणक अवसर पर अमरकंटक पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा की है।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक अवसर पर अमरकंटक पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आज तक के अपने कार्यकाल में उन्होंने मनुष्यों के लिए कई कार्य किए हैं। अब प्रदेश के गोवंश के लिए गो एंबुलेंस सेवा शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर ब्लॉक में 407 एंबुलेंस चलाई जाएंगी। यह एंबुलेंस सेवा 108 की तर्ज पर होगा। जिस तरह मनुष्य बीमारी पर 108 की सहायता लेते हैं। उसी तरह 1962 डायल करने पर पशुओं को इलाज की सुविधा पशुपालन घर मे मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने किया आचार्य श्री का दर्शन

जनकल्याणक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री जैन धर्मशाला पहुंचे। आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दर्शन किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जो दूसरे को जीते वह वीर कहलाता है। लेकिन जो स्वयं को जीत ले वह महावीर कहलाता है। उन्होंने कहा जैन बनने के लिए इंद्रियों पर जीत आवश्यक होती है। जितेंद्रिय बनने के बाद ही व्यक्ति महावीर बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री भगवान महावीर के मार्ग पर लोगों को चलने के लिए कहा। साथ ही उनका कहना था कि भगवान महावीर लोगों को सद मार्ग पर चलने की शिक्षा देते हैं सनातन धर्म की परंपरा और भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने के लिए आचार्य श्री प्रेरित कर रहे हैं।

प्रदेश में शुरू होगी गो एंबुलेंस

आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया सम्मान पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में गो एंबुलेंस शुरू की जाएगी। सीएम का कहना था कि उन्होंने मनुष्यों के लिए बहुत कुछ योजनाएं बनाई है लेकिन अब पशुओं को उचित इलाज और अस्पताल तक पहुंचाने के लिए गो एंबुलेंस चलाया जाएगा।

सीएम ने बताया कि इस एंबुलेंस को बुलाने के लिए 1962 डायल करना होगा। एंबुलेंस में डॉक्टर कंपाउंडर और ड्राइवर रहेंगे। सीएम ने बताया कि यह एंबुलेंस सेवा प्रदेश में 1 महीने के अंदर शुरू हो जाएगी। 313 ब्लॉक के लिए 313 एंबुलेंस चलाई जाएगी। बताया कि प्रदेश में नगरों को मिलाकर कुल 407 एंबुलेंस चलाई जाएंगी।


Next Story