मध्यप्रदेश

एमपी के सीएम का ऐलान, 21 अप्रैल से शुरू होगी यह योजना, प्रदेश की बेटियों को मिलेंगे 55,000 रूपए

MP Kanya Vivah Yojana
x
21 अप्रैल से प्रदेश में फिर से कन्या विवाह योजना (MP Kanya Vivah Yojana) की शुरुआत होगी।

MP Kanya Vivah Yojana News: मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गरीब बेटियों के विवाह के लिए 21 अप्रैल से दोबारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना (MP Kanya Vivah Yojana) शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बेटियों के विवाह के लिए 55 हजार रूपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटी भी देवियों का रूप हैं, माँ, बहन और बेटी की इज्जत करने से ही देश सुखी और खुशहाल होगा। यह जानकारी प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने पन्ना जिले में आयोजित कार्यक्रम के दी। वे वहां 400 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करने गए थे।

लाड़ली लक्ष्मी में 43 लाख बेटियों का हुआ पंजीयन

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) में अब तक 43 लाख बेटियों का पंजीयन किया गया है। बेटियों के कल्याण के लिए अन्य योजनाएँ भी संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया की आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज सहित आईआईटी, आईआईएम जैसी संस्थाओं में प्रवेश पर फीस भरने की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

MP Kanya Vivah Yojana

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अब मध्य प्रदेश की बेटियों को 51 की जगह 55 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया था की योजना के अंतर्गत बेटियों को गृहस्थी का सामान भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

MP Kanya Vivah Yojana: जानिए पात्रता

  • जानकारी के अनुसार एमपी कन्या विवाह योजना की पहली शर्त यह है कि बेटियों की उम्र में 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। तो वहीं, जिस दूल्हे से उसकी शादी हो रही है, उसकी उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • स योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य के गरीब परिवार से संबंध रखने वाली बेटियां ही उठा सकती हैं।
  • योजना के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए बेटियों का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ राज्य की विधवा महिलाओं और तलाकशुदा महिलाओं की बेटियों को भी मिलेगा।
Next Story