मध्यप्रदेश

एमपी के सिवनी में खटिया बनी एंबुलेंस, खेत में काम करते समय गिरा बिजली का तार, अस्पताल पहुंचाने 5 किलोमीटर का पैदल सफर

एमपी के सिवनी में खटिया बनी एंबुलेंस, खेत में काम करते समय गिरा बिजली का तार, अस्पताल पहुंचाने 5 किलोमीटर का पैदल सफर
x
MP Seoni News: एमपी के सिवनी जिले में खेत में काम कर रही महिला के ऊपर तार गिरने से झुलस गई है, जिसे खटिया पर लादकर अस्पताल तक पहुंचाया गया है।

MP Seoni News: दर्द से जोर-जोर से चीखती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने खटिया को एंबुलेंस बना दिया। क्योंकि उस उस महिला की पीड़ा लोगों को सहन नहीं हुई, बार-बार फोन लगाने के बाद भी जब एंबुलेंस (Ambulance) नहीं पहुंची तो लोगों ने यह निर्णय लिया और खटिया रूपी एंबुलेंस के चक्के आम लोग बन गए। फिर तेजी के साथ अस्पताल की ओर बढ़े और महिला को अस्पताल पहुंचाकर ही दम लिया। महिला को इस पीड़ा से भले ही आराम मिल जाए लेकिन शासन और प्रशासन की व्यवस्था पर लगा यह सवालिया निशान कब मिटेगा।

कैसे हुआ यह हादसा

खटिया और एंबुलेंस का मामला समझने से पहले यह जानना आवश्यक है कि यह नौबत क्यों आई। गरीब आदिवासी महिला खेत में काम कर रही थी। इस दौरान बिजली का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया। महिला बुरी तरह झुलस गई। खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने एंबुलेंस को फोन लगाया। लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऐसे में लोगों ने खटिया में महिला को लिटा कर 5 किलोमीटर पैदल चलते हुए अस्पताल जा पहुंचे। जहां से महिला की हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज (Jabalpur Medical College) के लिए रेफर कर दिया गया है।

कहां का है मामला

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले (Seoni District) का यह मामला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि यह हादसा सिवनी के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बखारी मालगांव की रहने वाली आदिवासी महिला जमुना बाई सैयाम के साथ हुआ। महिला खेत पर काम कर रही थी कभी उसके साथ यह हादसा हुआ।

नहीं पहुंची एंबुलेंस

खेत पर काम कर रहे अन्य लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। साथ में एंबुलेंस को भी फोन किया। लेकिन काफी देर तक जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लोगों ने तय किया और महिला को खाट पर लेटा कर। अस्पताल का पैदल सफर शुरू कर दिया।

बताया जाता है इस दौरान भी कहीं रास्ते में एंबुलेंस नहीं मिली। लोगों ने 5 किलोमीटर का सफर महिला को कंधे पर लेकर किया। रास्ते भर महिला जोर जोर से दर्द से चिल्ला रही थी।

अस्पताल पहुंचने के बाद प्राथमिक इलाज हुआ और महिला को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। बिजली के तेज झटके की वजह से वह 80 प्रतिशत झुलस चुकी है।

Next Story