मध्यप्रदेश

Agnipath Scheme: 19 से 22 तक जबलपुर में हेगी अग्निपथ योजना में महिला सैन्य भर्ती, जाने जरूरी जानकारी

Agnipath Scheme: 19 से 22 तक जबलपुर में हेगी अग्निपथ योजना में महिला सैन्य भर्ती, जाने जरूरी जानकारी
x
Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के तहत जबलपुर में आयोजित हो रही भर्ती में केवल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की महिलाएं शामिल हो सकती है।

Women Agniveer Rally: भारत सरकार देश की सेना मे भर्ती के लिए महिलाओं को एक सुनहरा अवसर दे रही है। इसके लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले (Jabalpur District) में 19 से 22 अक्टूबर तक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। बताया गया है कि यह भर्ती अग्निपथ योजना (Agnipath Yojna) के तहत आयोजित की जायेगी। ऐसे में जिन नवयुवक महिलाओं को इस भर्ती में शामिल होना है वह वह 7 सितम्बर तक हर हाल में अपन रजिस्ट्रेशन करवा लें। इसके लिए आनलाइन पंजीयन किया जा रहा है।

यहां की महिलाएं हो सकती हैं शामिल

जानकारी के अनुसार अग्निपथ योजना के तहत जबलपुर में आयोजित हो रही भर्ती में केवल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की महिलाएं शामिल हो सकती है। इसके लिए सबसे पहले इच्छुक महिलाओं को 7 सितम्बर तक आनलाइन पंजीयन करवाना हेगा।

यहां से मिलेगी पूरी जानकारी

Agnipath Rally Details: बताया गया है कि भर्ती से सम्बंधित ज्यादा जानकारी के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाइनइंडियनआर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जायें। यहां भर्ती से जुडी हुई सभी जानकारी आपको प्राप्त हो जायेगी। साथ ही बताया गया है कि अगर आपको कोई दिक्कत समझ आ रही है या फिर जानकारी समझने में कोई और दिक्कत आ रही है तो इसके लिए एक फोन नम्बर 0761-2607637 भी दिया गया है। इससे भी आप अपना डाउट क्लियर कर सकते हैं।

क्या है अग्निपथ योजना

Agnipath Yojna Kya Hai: भारत सरकार द्वारा सेना में भर्ती करने के लिए शुरू की गई यह नई योजना है। इसकी घोषणा वर्ष 2022 में की गई। इस योजना के तहत सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं के लिए भर्ती की जायेगी। इसमें नौकरी मिलने के बाद युवाओं को 6 माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा इसके बाद 3.5 वर्ष तक सेना में काम करने का मौका दिया जायेगा।

Next Story