मध्यप्रदेश

बड़ी खबर! शिवराज सरकार ने बढ़ाई इस योजना की राशि, लाखो महिलाओं को ₹4800 होगा लाभ

Suyash Dubey | रीवा रियासत
11 April 2023 8:30 AM IST
Updated: 2023-04-11 03:01:35
MP Ladli Behana Yojana
x
MP Ladli Behana Yojana: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की महिलाओं के लिए खुशखबरी है।

MP Ladli Behana Yojana: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के साथ ही पेंशन योजना को लेकर एक नया अपडेट आया है। रविवार को ऊर्जा मंत्री एवं गुना जिला के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रात में गुना जिले की ग्राम पंचायत भदौरा पहुँचे।

जानकारी के अनुसार सिंह ने यहाँ "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना" के पंजीयन केन्द्र और ई-केवाईसी कार्य का जायजा लिया। ऊर्जा मंत्री ने पंजीयन कराने आईं महिलाओं और पंजीयन कर रहे स्टाफ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने पंजीयन और ई-केवाईसी कराने आईं महिलाओं के बीच बैठ कर अनौपचारिक माहौल में सहृदयता के साथ बातचीत की। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार की हर पात्र महिला को प्रदेश सरकार "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना" में हर माह एक हजार रूपए देगी। उन्होंने कहा की जिन बुजुर्ग महिलाओं को अभी 600 रूपए पेंशन मिल रही है उन्हें सरकार अब एक हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन देगी। इस हिसाब से बुजुर्ग महिलाओं को ₹4800 सालाना लाभ मिलेगा।

दौरे के समय ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले अर्थात 20 अप्रैल तक जिले की अधिकांश पात्र महिलाओं का पंजीयन हो जायेगा। उन्होंने कहा कि यह सीएम शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना है।

Next Story