मध्यप्रदेश

एमपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल, सहायक कलेक्टर समेत जिला पंचायत CEO बदलें, जानें आपके यहां किसे मिली पदस्थापना?

MP IAS Transfer News
x
MP IAS Transfer News: एमपी में अधिकारियों का तबादला करके नवीन पदस्थापना दी गई है

MP IAS Transfer List 2023: मध्यप्रदेश में लगातार प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है। जिसमें अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दिए जाने के साथ ही पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए है। जानकारी के तहत मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा अधिकारियों में यह फेरबदल किया गया हैं। जिससे राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकें।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

मध्यप्रदेश में जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें सर्जना यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा 2020- सहायक कलेक्टर जिला सिवनी से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया जिला मंडला।

अंजू अरुण कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडोरी से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन भोपाल।

अर्चना सोलंकी राज्य प्रशासनिक सेवा 2006- मुख्य महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के पास उप सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार था, अब कार्य मुक्त कर दिया गया है।

अन्नपूर्णा मिसाल- स्टाफ ऑफिसर सामान्य प्रशासन विभाग पूल से केसी गुप्ता अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग की निजी स्थापना में।

एलईडी सावनेर- स्टाफ ऑफिसर सामान्य प्रशासन विभाग पूल से दीपाली रस्तोगी प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग की निजी स्थापना में।

Next Story