मध्यप्रदेश

जबलपुर: बरगी विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने घेरा कलेक्ट्रेट, पुलिस से हुई झड़प

Jabalpur MP News
x
Jabalpur MP News: बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के साथ सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया।

जबलपुर- बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के साथ सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से पुलिस की जम कर झड़प भी हुई। इस अवसर पर कांग्रेस के बरगी विधायक संजय यादव के साथ पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना मौजूद रहे।

उपेक्षित है बरगी

बरगी विधायक संजय यादव ने कहा कि सरकार द्वारा बरगी विधानसभा की उपेक्षा की जा रही है। जब से भाजपा सरकार आई है तब से बरगी विधानसभा के साथ उपेक्षा की जा रही है। कमलनाथ की सरकार में जितने भी काम सेंक्शन किए थे उन सभी कामों में रोक लगा दी गई है। बरगी विधानसभा में शराब तो असानी से मिल जाती है, लेकिन पीने का पानी नहीं मिलता। कांग्रेस विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के अंदर उनकी मांगो पर विचार नहीं किया जाता तो आने वाले समय में बरगी विधानसभा ही बल्कि ग्रमाण क्षेत्र के तमाम लोगों के साथ मिल कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

अधिकारी रोक रहे काम

इस दौरान विधायक संजय ने आरोप अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिया। उन्होने कहा कि जबलपुर के अधिकारी जानबूझ कर काम को रोक रहे हैं। प्रशासन भी शासन की शह पर काम कर रहा है। कलेक्टर ने कांग्रेस विधायकों को आश्वस्त किया है कि मेरे स्तर की जो भी समस्याएं होंगी उनका निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा।

सरकार है जिम्मेदार

इस अवसर पर उपस्थित रहे पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि हम जनता के लिए काम करते हैं। हमारी नजर में जनता सर्वोपरी है। सरकार हमें काम नहीं करने देना चाहती। यही कारण है कि कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा अडंगा लगाया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story