मध्यप्रदेश

चाकलेट के रैपर में भरकर 30 हजार में बिक रही थी अफीम वाली एक चाकलेट : MP NEWS

News Desk
28 Feb 2021 9:37 PM IST
चाकलेट के रैपर में भरकर 30 हजार में बिक रही थी अफीम वाली एक चाकलेट : MP NEWS
x
बैतूल। ड्रग तस्करी का बदमाशों ने अनोखा तरीका अपनाते हुए चाकलेट के पैकेट में अफीम भरकर बिक्री की जा रही थी। चाकलेट के रैपर में अफीम भरकर उसे चाकलेट का आकार दिया जाता था और तस्करी की जाती थी। उस चाकलेट की कीमत 30 हजार रुपये होती थी। यह चाकलेट 10 से 13 ग्राम तक की होती थी। ड्रग तस्करी का गोरखधंधा मिठाई की दुकान से चल रहा था। पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं लगभग 2 करोड़ रुपये कीमत की 5 किलो 6 सौ ग्राम अफीम भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ के लिये अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच पुलिस टीम द्वारा तस्करों को पकड़ा गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुलताई निवासी मगसिंह राजपुरोहित सफेद रंग की इनोवा कार मुलताई से परसोडी मार्ग से बैतूल की तरफ जा रहा है। वाहन में कैडबरी चाकलेट के रैपर में मादक पदार्थ अफीम रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान शुरू किया गया। जहां इनोवा कार को रोककर चेकिंग की गई तो 3 किलो मादक पदार्थ पाया गया जिसे जब्त कर लिया गया है। वहीं कार में सवार सुरेश पिता कचरू पवार 40 वर्ष इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई एवं मगसिंह राजपुरोहित पिता सुखदेव सिंह 36 वर्ष अंबेडनगर मुलताई को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी मगसिंह राजपुरोहित मिष्ठान की दुकान एवं गोडाउन का पता चला जिसकी जांच की गई तो वहां भी 2.600 ग्राम अफीम, कैडबरी चाकलेट के रैपर बरामद हुये जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस प्रकार 5 किलो 600 ग्राम अफीम जब्त की गई है जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Next Story