मध्यप्रदेश

ओ री चिरैया अंगना में फिर आजा रे, गौरैया के लिए चलेगा अभियान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:17 PM IST
ओ री चिरैया अंगना में फिर आजा रे, गौरैया के लिए चलेगा अभियान
x
भोपाल। गौरैया की तुलना साहित्यकारों ने बिटिया से की थी। इनके बिना संसार सूना लगता है। कानों में सुकून घोलने वाली गौरैया चहचहाहट अब सुनने को न

भोपाल। गौरैया की तुलना साहित्यकारों ने बिटिया से की थी। इनके बिना संसार सूना लगता है। कानों में सुकून घोलने वाली गौरैया चहचहाहट अब सुनने को नहीं मिलती। उसका फुदकना लोगों को लुभाता था। वर्तमान में बढ़ते शहरीकरण के कारण गौरैया अचानक विलुप्त होती जा रही है। पेड़ों को धरासाई कर इमारतें खड़ी की जा रही है।

जिसका नतीजा है कि गौरैया को बसेरा देने वाले पेड़ पौधे नहीं रहे जिससे गौरैया घर-आंगन में आना-जाना बंद हो गया। गौरैया विलुप्त हो जा रही है। वन विभाग ने गौरैया को बचाने की पहल शुरू करने जा रही है। जानकारी अनुसार सामाजिक वानिकी वन वृत्त गौरैया को वापस लाने के लिए ओरी चिरैया अंगना में फिर आजा रे…, अभियान शुरू कर रहा है।

विदिशा में सफल रहा अभियान, अब भोपाल में

इस अभियान में सरकारी दफ्तरों, स्कूल, काॅलेज आदि स्थानों पर 15 हजार से ज्यादा गौरैया पक्षी कुटीर लगाए जाएंगे। इसके अलावा काॅलोनियों को लोगों को किया जाएगा और सभी को कुटीर लगाने प्रेरित किया जाएगा। जिससे गौरैया की संख्या बढ़ सके और वह फिर घर-आंगन में फुदक-फुदक कर हम सबके मन को सुकून दे। वन विभाग ने इसका पायलट प्रोजेक्ट विदिशा में शुरू किया था जो सफल रहा। अब इसे भोपाल में लागू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के सामने केरोसिन डालकर एक व्यक्ति ने आग लगाने का किया प्रयास, चिल्लाकर बताई समस्या…

अगले माह होगी शुरूआत

सामाजिक वानिकी वन वृत्त भोपाल के अधिकारियों ने बताया कि इंडियन काउंसिल आॅफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि मध्यप्रदेश में Sparrow की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। उनका कहना है कि पर्यावरण को अनुकूल बनाने में गौरैया महत्वपूर्ण है।

यही वजह है कि भोपाल में ओ री चिरैया अंगना में फिर आजा रे अभियान की शुरूआत 20 मार्च को Sparrow Day से होने जा रही है। बताया गया है कि Sparrow का प्रजनन काल मार्च से लेकर अक्टूबर माह होता है। यदि पर्यावरण अनुकूल हो तो यह साल भर भी ब्रीडिंग करती हैं। मार्च में अभियान शुरू करने से रिजल्ट अनुकूल होगा।

ओ री चिरैया अंगना में फिर आजा रे, गौरैया के लिए चलेगा अभियान

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Faceboo18k Page Like

Next Story