मध्यप्रदेश

जबलपुर: दामाद की खातिरदारी में 90 वर्ष की सास ने सम्हाला किचन, ससुराल में 3 दिन रुकेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा

JP Nadda
x
4 वर्ष बाद अपनी ससुराल आ रहे जेपी नड्डा (JP Nadda) की खातिरादरी में बड़ी तैयारी

JP Nadda BJP News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ससुराल जबलपुर में है और वे ससुराल में मेहमान नमाजी करने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत जबलपुर पहुंच रहे हैं। उनके एमपी में आने को लेकर ससुराल पक्ष के लोगो में जहां उत्साह है वही भाजपा भी अपने राष्ट्रीय नेता के स्वागत को लेकर तैयारी कर रही है। सीएम शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित तमाम नेता उनके जबलपुर पहुचने पर स्वागत करेंगे।

4 वर्ष बाद आ रहे ससुराल

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार जबलपुर आ रहे हैं। आखिरी बार 2018 में हेल्थ मिनिस्टर रहते हुए ससुराल आए थे। उनकी सास पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी बेहद उत्साहित हैं। बंगाली समाज में हर साल जून में जमाई षष्ठी का आयोजन होता है। जिसमें जमाई के पसंद के पकवान तो बनते ही है, उन्हे उपहार देकर सम्मान भी दिया जाता है।

ससुराल में रुकेंगे नड्डा

जेपी नड्‌डा ससुराल में दो दिन रुकेंगे। पत्नी डॉ. मल्लिका नड्‌डा भी आ रही हैं। वे 1 और 2 जून की रात ससुराल में ही रुकेंगे। 3 जून को वापसी होगी। जेपी नड्डा की छोटी सरहज मिताली बनर्जी के मुताबिक उनके नंदोई को बंगाली डिश, तोरई की सब्जी, सत्तू का पराठा और फ्रूट बहुत पसंद है। सास जयश्री बनर्जी काफी बुजुर्ग हो चुकी हैं। दामाद के आगमन को लेकर वे भी काफी उत्साहित हैं। वैसे तो किचन में नहीं जाती, दोनों बहू ही सब काम संभालती हैं, लेकिन अभी वे खुद अपनी निगरानी में सब कुछ तैयार करा रही हैं।

राजनैतिक है परिवार

जयश्री बनर्जी शहर के पश्चिम विधानसभा से विधायक और जबलपुर की सांसद रह चुकी हैं। मल्लिका और जेपी नड्डा दोनों विद्यार्थी परिषद में रह चुके हैं। वहीं उनकी मुलाकात हुई और फिर संगठन मंत्री रहे देवधर राव और मुरली मनोहर जोशी के प्रयासों से उनकी 1991 में शादी हुई।

हिमाचल के ब्राह्मण परिवार से है नड्‌डा

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जेपी नड्‌डा के पिता पटना यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे हैं। इस कारण उनका अधिकतर समय पटना में गुजरा है। यही वजह है उन्हे बिहारी डिस काफी पसंद है। बनर्जी परिवार ने दामाद नड्‌डा के स्वागत के लिए जमाई षष्ठी का आयोजन रखा है। बंगाली समुदाय में ये त्योहार घर के दामाद को समर्पित होता है।

जबलपुर में होगा रोड शो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून की शाम जबलपुर पहुचेगे। डुमना एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय के बीच लगभग 17.5 किमी का रोड शो होगा। ये शहर की तीन विधानसभाओं कैंट, उत्तर मध्य और पूर्व विधानसभा से होकर निकलेगा। शहर को भगवा मय बनाने की तैयारी है। रोड शो के मार्ग पर 29 जगह स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं। रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story