मध्यप्रदेश

MP : एक फरवरी से मौसम में होगा बदलांव, ठंड से मिलेगी राहत...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:46 AM GMT
MP : एक फरवरी से मौसम में होगा बदलांव, ठंड से मिलेगी राहत...
x
मौसम / MP Weather Update : गलन भरी ठंड से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। एक फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुचने की संभा

एक फरवरी से मौसम में होगा बदलांव, ठंड से मिलेगी राहत…

मौसम / MP Weather Update : गलन भरी ठंड से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। एक फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुचने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान के आसपास प्रति चक्रवात बनने के आसार हैं। उसके प्रभाव से एक बार फिर हवाओं का रुख बदलेगा। वातावरण में नमी बढऩे के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

MP Weather Update : जारी है यलो अलर्ट

प्रदेश के कई जिलों में तीव्र शीतल दिन की यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही छतरपुर व उमरिया जिले में पाला पडऩे की संभावना का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने अलर्ट के साथ ही शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, बुजर्गो व पुरानी बीमारियों वाले लोगों पर प्रभाव पडऩे की आशंका जताई है।
इसके साथ ही अधिक समय तक ठंड के संपर्क में रहने से बचने, ढीले, हल्के वजन और कई सतहों वाले गर्म ऊुनी कपड़े पहनने व सिर-गर्दन और हाथों को ढक कर रखने की सलाह दी है।

धूप से फसलों का बचाव

न्यूनतम तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण फसलों में पाला का खतरा बढ़ गया है। दिन में निकलने वाली धूप फसलों को पाला से बचावं कर रही हैं। किसानों का कहना है कि दिन में धूप न निकलती तो फसल पाला की चपेट में आ सकती थी।

यह भी पढ़े ; मोदी सरकार बेरोजगारों को प्रति माह दे रही ₹3800 का बेरोजगारी भत्ता, जानिए सच्चाई

MP : नाबालिग का अपहरण कर किया बलात्कार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP : किसानों के लिए खुशखबरी, इस वर्ष गेहूं से पहले शुरू हो जायेगी चना, राई, मसूर की..

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story