मध्यप्रदेश

सतना : बदमाशों के लिए छेड़खानी का अड्डा बना मैहर में रेलवे का ओवरब्रिज

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:44 AM GMT
सतना : बदमाशों के लिए छेड़खानी का अड्डा बना मैहर में रेलवे का ओवरब्रिज
x
सतना : बदमाशों के लिए छेड़खानी का अड्डा बना मैहर में रेलवे का ओवरब्रिज सतना : जिले के मैहर स्थित रेलवे ओवरब्रिज में बदमाशों का जमावड़ा दिन रा

सतना : बदमाशों के लिए छेड़खानी का अड्डा बना मैहर में रेलवे का ओवरब्रिज

सतना : जिले के मैहर स्थित रेलवे ओवरब्रिज में बदमाशों का जमावड़ा दिन रात लगा रहता है। ओवरब्रिज बदमाशों के लिए लूट का अड्डा बना हुआ है। तमाम क्षेत्र से बदमाश यहीं एकत्रित होते हैं और प्लानिंग बनाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। वहीं स्थित देशी शराब में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जहां शराब पीने-पिलाने के लिए ओवरब्रिज की सीढ़ियां मुफीद स्थान साबित हो रही हैं। ओवरब्रिज की सीढ़ियों में मनचलों और शराबियों का जमघट लगा रहता है। यहीं से स्कूली बच्चे भी निकलते हैं। जहां उन्हें परेशान किया जाता है।

यहाँ क्लिक करें : 35-65% off on Sportswear Adidas, Reebok, Puma and more

छात्राओं ने बताया कि आए दिन यहां शराब पीकर लोग बदतमीजी व छेड़खानी करते हैं। छात्राओं को स्कूल निकलना मुश्किल हो गया है। इस मामले में मैहर एसडीओपी एवं टीआई को अवगत कराया जा चुका है लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से समस्या बनी हुई है। वहीं शराबखोरी करने वाले बदमाश ओवरब्रिज में लूटपाट की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। जिला पुलिस अधीक्षक का ध्यान नगरवासियों ने आकृष्ट कराया है।

अन्य सतना / Satna Hindi News :

सतना : युवक का शव मिलने से गांव में फैली सनसनी

सतना : चाकू से गोदकर युवक को उतारा मौत के घाट, ऑनर किलिंग का मामला…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story