मध्यप्रदेश

एमपी सीएम राइज स्कूलों में इंग्लिश टीचर के 80 फीसदी पद खाली, कैसे राइज होगा बच्चो का भविष्य?

MP CM Rise School Admission 2022
x
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सीएम राइज योजना के तहत 95 सौ स्कूलों को खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

MP CM Rise School News: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सीएम राइज योजना के तहत 95 सौ स्कूलों को खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना के तहत पहले चरण में 275 स्कूल खोले जाने हैं। लेकिन विडंबना तो यह है कि सीएम राइज स्कूलों के लिए अंग्रेजी के शिक्षक मिल ही नहीं पा रहे हैं। सूत्रों की माने तो सीएम राइज स्कूलों में अंग्रेजी के शिक्षकां के 80 पद रिक्त हैं। पहले चरण के तहत खोले जाने वाले 275 स्कूलों के लिए 239 ही अंग्रेजी के टीचर्स हैं। जबकि कम से कम एक विषय के पांच से छः टीचर्स की जरूरत है।

सबसे ज्यादा पर्यावरण विज्ञान के टीचर्स का चयन हुआ है। ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब 6 हजार है। उल्लेखनीय है कि सीएम राइज स्कूलों के लिए टीचर्स का चयन विभागीय परीक्षा के माध्यम से किया गया। जबकि प्राचार्य और वाइस प्राचार्य का चयन विभागीय परीक्षा के अलावा इंटरव्यू के जरिए किया गया। चयनित किए गए प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है।

निजी स्कूलों से बेहतर सुविधा

बताया गया है कि सीएम राइज स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। इन स्कूलों में कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासेस, लायब्रेरी की सुविधा होगी। सीएम राइज स्कूल 15 से 20 किमी के दायरे में होंगे। बच्चों को लाने और ले जाने के लिए बस सुविधा भी होगी।

वर्जन

सीएम राइज स्कूलों के लिए टीचर्स का चयन किया जा रहा है। अंग्रेजी विषय के टीचरों की संख्या अभी पूरी नहीं हो पाई है। सभी विषयों के लिए टीचर्स का चयन शीघ्र ही कर लिया जाएगा।

डीएस कुशवाहा अपर संचालक लोक शिक्षण संचालनालय

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story