मध्यप्रदेश

MP की 230 सीटों पर 76.22% मतदान: मुरैना, जबलपुर में चली गोलियां, इंदौर में थाना घेरा; महिलाओं के वोट बढ़ें

Aaryan Puneet Dwivedi
18 Nov 2023 10:03 AM IST
MP की 230 सीटों पर 76.22% मतदान: मुरैना, जबलपुर में चली गोलियां, इंदौर में थाना घेरा; महिलाओं के वोट बढ़ें
x

मध्यप्रदेश में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.

छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मध्यप्रदेश में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.

मध्यप्रदेश में कई विधानसभा सीटों पर छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव चुनाव लड़ रहे 2533 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलती रही। हालांकि मतदान केंद्र में एंट्री ले चुके वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मुंगावली के एक बूथ पर बिजली नहीं होने से टॉर्च की रोशनी में वोट डलवाए गए। सिरोज सीट के कई बूथों पर रात 8 बजे तक वोट डालने वालों की लाइन लगी रही।

2023 विधानसभा आम निर्वाचन में प्रदेश में 76.22% फीसदी वोटिंग हुई है। ये पिछले साल के आंकड़ों से अधिक है, सबसे ख़ास बात यह है कि इस बार फिर महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक वोट डाले हैं। सबसे अधिक 83.31 प्रतिशत वोट आगर मालवा जिले में डाले गए। सबसे कम भिंड जिले में 58.41% वोट पड़े। देवास जिले की हाटपिपलिया सीट पर सबसे ज्यादा 86% वोटिंग हुई। भिंड सीट पर सबसे कम 50.41% वोट डाले गए।

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में 75 वोटिंग हुई थी। मुरैना, जबलपुर में फायरिंग की घटना सामने आई तो वहीं इंदौर में थाना घेरने को लेकर भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवाद हुआ इस दौरान पुलिस ने लाठियों से उपद्रवियों को खदेड़ा।

जबलपुर विधानसभा के पूर्व क्षेत्र में फायरिंग और बमबाजी, एएसआई घायल, कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के विधानसभा पूर्व के बाई का बगीचा इलाके में फायरिंग की वारदात हो गई है। जानकारी के अनुसार जबलपुर की पूर्व विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संघर्ष हो गया। कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। पथराव में एक एएसआई घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा है। दो थाना क्षेत्र बेलबाग और घमापुर का मामला बताया जाता है। मौके पर पहुंचे एसपी और कलेक्टर ने मोर्चा संभाला है। वहां स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है।

इंदौर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट

इंदौर-4 विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। पुलिस ने उनको लाठी भांजकर खदेड़ा। वीडियो में भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह भी मारपीट करते नजर र आ रहे है। विवाद के बाद जूनी इंदौर थाने पर भी हंगामा हो गया। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी भी थाने पर पहुंचे। आरोप है कि जय झूलेलाल कहने पर गौड़ और समर्थकों द्वारा पिटाई की गई। इधर, इंदौर-3 सीट पर दो जगह फर्जी मतदान की शिकायत कांग्रेस ने की है।

दिमनी में पथराव, फायरिंग, मंत्री तोमर पर आरोप

मुरैना जिले के दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रत्याशी हैं। मुकाबले में कांग्रेस के रवींद्र सिंह तोमर है। सुबह मिरधान गांव में में ग्रामीणों के के दो गुटों में पचराव और फायरिंग हुई। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि मंत्री के इशारे पर उन्हें वोट देने से रोका गया।

पिछले चार चुनावों के आंकड़े

साल

वोट प्रतिशत

वर्ष 2018

75.63 फीसदी

वर्ष 2013

72.13 फीसदी

वर्ष 2008

69.78 फीसदी

वर्ष 2003

67.25 फीसदी


Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story