मध्यप्रदेश

रीवा: सरहंगों ने गर्भवती महिला पर किया प्राणघातक हमला, हालत गंभीर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:37 AM GMT
रीवा: सरहंगों ने गर्भवती महिला पर किया प्राणघातक हमला, हालत गंभीर
x
रीवा: सरहंगों ने गर्भवती महिला पर किया प्राणघातक हमला, हालत गंभीर रीवा। जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरहंगों के हौसले

रीवा: सरहंगों ने गर्भवती महिला पर किया प्राणघातक हमला, हालत गंभीर

रीवा। जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरहंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह बहन, बेटी, भाई, माता-पिता जैसे रिश्ते को भी कलंकित करने से नहीं हिचकिचा रहे। ऐसे ही कुछ सरहंगों ने बोदाबाग निवासी गर्भवती महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इतना ही महिला की सास, जेठानी सहित अन्य सदस्यों के गंभीर रूप से मारपीट की गई है।

गुढ़-बदवार Solar Power Plant से रीवा के युवाओं को नौकरी से बाहर करने की साजिश

जानकारी अनुसार बोदाबाग निवासी रचना पाण्डेय, उनकी सास उषा पाण्डेय एवं जेठानी प्रेमलता पाण्डेय के साथ मोहल्ले के ही दबंगों द्वारा रास्ता निकलने पर प्रतिबंध लगाया जाता था। आये दिन गाली गलौच की जाती थी। धमकी दी जाती थी। जिसकी सूचना पीड़ितों द्वारा कई बार विश्वविद्यालय थाने में की गई लेकिन पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

रीवा: सरहंगों ने गर्भवती महिला पर किया प्राणघातक हमला, हालत गंभीर

बीते दिवस भी सरहंगों ने रास्ता रोककर गाली गलौच की जिसका विरोध करने पर गर्भवती महिला, उसकी सास, जेठानी पर सरहंगों ने हमला कर दिया। हमले में गर्भवती महिला को गंभीर चोट पहुंची है जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। साथ ही सास, जेठानी को गंभीर चोट पहुंची है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कार्यप्रणाली संदिग्ध

बृजेश पाण्डेय पिता गोपी पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार्यप्रणाली के कारण सरहंगों के हौसले बुलंद हैं। उसने बताया कि पीड़ित महिलाओं ने घटना के बाद विश्वविद्यालय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं तो उन्हें लौटा दिया गया और साधारण मामला दर्ज कर लिया गया। जबकि महिलाओं पर प्राणघातक हमला किया गया है और गंभीर चोट पहंुची है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं करती तो आंदोलन प्रदर्शन किया जाएगा।

रीवा: आरटीओ चेक पोस्ट हनुमना में ऐसा कुछ हुआ कि यूपी का ट्रक मालिक पहुंच गया कमिश्नरी, किया शिकायत…

मध्यप्रदेश: सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के कर्मचारियो को लगेगा जोर का झटका, पढ़िए पूरी खबर

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story