भोपाल

MP Political News: संभावित पराजय से बौखलाएं कमलनाथ-दिग्विजय, अधिकारियों को दे रहे है धमकी: शिवराज सिंह

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:37 AM GMT
MP Political News: संभावित पराजय से बौखलाएं कमलनाथ-दिग्विजय, अधिकारियों को दे रहे है धमकी: शिवराज सिंह
x
शिवराज सिंह चौहान आए दिन अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए क्षेत्र में पहुंच रहे है तो वहीं कांग्रेस के कमलनाथ सहित पार्टी के शीर्ष नेता

MP Political News: संभावित पराजय से बौखलाएं कमलनाथ-दिग्विजय, अधिकारियों को दे रहे है धमकी: शिवराज सिंह

भोपाल। प्रदेश में आगामी 3 नवम्बर को 28 विधानसभा में चुनाव होने हैं। जिसे जीतने भाजपा एवं कांग्रेस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इस चुनाव को लेकर दोनों ही दलों की सांसे अटकी हुई है। सभी की निगाहे 28 विधानसभा में हैं। दोनों ही पार्टी के शीर्ष नेता अपनी पूरी ताकत इस चुनाव में झोके हुए हैं।

भाजपा से जहां शिवराज सिंह चौहान आए दिन अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए क्षेत्र में पहुंच रहे है तो वहीं कांग्रेस के कमलनाथ सहित पार्टी के शीर्ष नेता अपने प्रत्याशी को जीताने जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। प्रदेश में होने जा रहे उप चुनाव को दोनों ही पार्टी के नेता किसी भी प्रकार की चूक नहीं करना चाहते हैं लिहाजा वह हर दांव अपनाने में लगे हुए है। चुनावी मुद्दे लेकर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान हाल ही न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की।

सतना: उड़ीसा से लाया जा रहा 47 लाख रूपये कीमत का गांजा पुलिस के लगा हाथ, जानिए कैसे ?

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कमलनाथ एवं दिविग्जय सिंह पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की संभावित हार से कांग्रेस के कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह बौखला गए हैं। इसलिए वह धमकाने पर उतर आए है।

मध्यप्रदेश की शराब की दुकाने 2 दिन के लिए होंगी बंद, बेचते या पीते हुए कोई मिला तो होगी 6 महीने की जेल

वह अधिकारियों को देख लेंगे, निपट लेंगे, निपटा देंगे जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि उनका भी आत्मसम्मान होता है उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उनका अपमान किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि धमकाना भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए मैं माननीय चुनाव आयोग से निवेदन करता हूं कि इस मामले को वह स्वतः संज्ञान लें और धमकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

बता दें कि भाजपा द्वारा आए दिन कांग्रेस को झटके पर झटका दिया जा रहा हैं। बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह विधायक कोई और नहीं बल्कि दमोह विधायक राहुल लोधी हैं। इन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा नेता बीडी शर्मा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस तरह अब कांग्रेस पार्टी के कुल 26 विधायक भाजपा पार्टी में शामिल हो गए हैं। अगले 6 माह में इस विधानसभा में भी उप चुनाव कराया जाएगा।

Satna में पंडे ने नाबालिक लड़की को बर्बरता से पीटा, Cm Shivraj ने दिए एक्शन के निर्देश फिर ट्वीट कर दिया Delete…

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story