मध्यप्रदेश

MP News : कुर्सी जाने से पगला गए है कमलनाथ, महिलाओं को है घूरते: इमरती देवी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:06 PM IST
MP News : कुर्सी जाने से पगला गए है कमलनाथ, महिलाओं को है घूरते: इमरती देवी
x
MP News : कुर्सी जाने से पगला गए है कमलनाथ, महिलाओं को है घूरते: इमरती देवी MP/भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीते दिनों डाबरा में कांग्रेसी

MP News : कुर्सी जाने से पगला गए है कमलनाथ, महिलाओं को है घूरते: इमरती देवी

MP/भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीते दिनों डाबरा में कांग्रेसी प्रत्याशी सुरेश राजे के पक्ष में सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए इमरती देवी को आइटम कहा। कमलनाथ के इस बयान पर अब राजनीति तेज हो गई है।

भाजपा ने इसकी पुरजोर निंदा की हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए कमलनाथ से सार्वजनिक माफी मागने की बात कही है। अब इमरती देवी ने भी कमलनाथ द्वारा उन पर की गई टिप्पणी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति कमलनाथ किस तरह की सोच रखते है यह बीते दिनों के उनके द्वारा दिए गए भाषण से पता चलता है।

MP News : कुर्सी जाने से पगला गए है कमलनाथ, महिलाओं को है घूरते: इमरती देवी

इमरती देवी ने कहा कि कमलनाथ की कुर्सी चली गई तो वह पगला गया है। उसे महिलाओं की इज्जत करना नहीं आता है। वह महिलाओं को घूरता हैं। ऐसा नेता कभी देश एवं महिलाओं का भला नहीं कर सकता हैं। इमरती देवी ने कहा कि कमलनाथ की सोच बताती है कि वह अब कभी सत्ता में नहीं आएंगे। वह महिलाओं के प्रति जिस तरह से सोच रखते हैं इसका जवाब उन्हें जनता 3 नवम्बर को देगी।

सिंदूर के बहाने प्रेमी ने दिया धोखा, युवती ने उठाया खौफनाक कदम

मप्र की संस्कृति नहीं है पता

इमरती देवी ने कमलनाथ पर अपने बयानों से सीधे तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मप्र के नहीं है शायद इसलिए वह यहां की संस्कृति नहीं जानते हैं। वह जहां के है शायद वहां महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता होगा।

इमरती देवी ने कहा कि यहां वह मुख्यमंत्री बनने आए हैं। उनकी कुर्सी छिन गई तो वह पगला गए हैं। वह आए दिन महिलाओं के प्रति अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। जिन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है वह प्रदेश का विकास क्या करेगा।

कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे तब वह अपनी बेटी की उम्र की हिरोइन के कमर में हाथ डालकर फोटो खिंचाते थे। ऐसा नेता देश विकास नहीं विनाश करेगा। पिछली बार उसे पार्टी के लोगों ने सबक सिखाया था अब इस बार जनता सबक सिखाएगी।

दीवाली में केन्द्रीय कर्मचारियों को तोहफा देने जा रही मोदी सरकार, 48 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ

Next Story