भोपाल

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का नाम 10वें नम्बर पर, कांग्रेस ने कसा तंज, कहा-महाराज की क्या हो गई हालत!

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:35 AM GMT
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का नाम 10वें नम्बर पर, कांग्रेस ने कसा तंज, कहा-महाराज की क्या हो गई हालत!
x
ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम 10वें नम्बर पर हैं। सिंधिया का 10वें नम्बर पर नाम होने के चलते कांग्रेस ने भाजपा एवं सिंधिया पर निशाना साधा हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का नाम 10वें नम्बर पर, कांग्रेस ने कसा तंज, कहा-महाराज की क्या हो गई हालत!

भोपाल। प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा पार्टी द्वारा अपने 30 स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की है। सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम 10वें नम्बर पर हैं। सिंधिया का 10वें नम्बर पर नाम होने के चलते कांग्रेस ने भाजपा एवं सिंधिया पर निशाना साधा हैं।

कांग्रेस का कहना है कि महाराज की क्या हालत हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने सिंधिया पर सीधे तौर से निशाना साधते हुए कहा कि इस सूची में उनके समर्थकों के एक भी नाम नहीं हैं। सूची में खुद महाराज साहब 10वें स्थान पर है। वह कांग्रेस में चुनाव अभियान समिति के प्रमुख थे। बीते दिनों वह भाजपा की डिजिटल रथ से भी गायब थे। ज्योतिरादित्य की भाजपा में क्या हालत हो गई है!

बता दें कि मार्च माह में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए थे। श्री सिंधिया इस दौरान कांग्रेस के 25 विधायकों को भी अपने साथ ले गए थे। इन्हीं सीटों पर अब उप चुनाव हो रहे हैं।

शर्मसार हुआ शहडोल, महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, फिर हुआ कुछ ऐसा..

उप चुनाव में केन्द्रीय नेतृत्व दूर

प्रदेश के 28 विधानसभा में होने जा रहे उप चुनाव में केन्द्रीय नेतृत्व को दूर रखा गया हैं। जारी इस लिस्ट से माना जा रहा है कि इस चुनाव में भाजपा के केन्द्रीय बड़े नेता प्रचार-प्रसार के लिए नहीं आएंगें।

स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं कई बड़े नेताओं के नाम नहीं हैं। भाजपा की जारी सूची प्रदेश के बड़े नेताओं तक ही सीमित है। इस सूची में खास बात यह है कि सिहोरा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का भी नाम गायब है। जबकि उमा भारती सहित कई अन्य बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

साध्वी का नाम इस लिस्ट में क्यों नहीं शामिल किया गया इस पर भाजपा नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

मध्यप्रदेश: उद्यानिकी का जेडी 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते ट्रेप…

सिंधिया ने दिग्विजय पर कसा तंज

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के प्रचार-प्रसार में खासा एक्टिव हैं। बीते दिनों उन्होंने करैला विधानसभा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर जमकर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार करने में पीछे रहते हैं लेकिन जैसे ही चुनाव समाप्त हो जाता है वह पूरी तरह से एक्टिव हो जाते हैं। श्री सिंधिया ने कहा कि ऐसा उन्होंने 2018 के चुनाव में किया था और अब भी कर रहे है। श्री सिंधिया ने कहा कि वह जितना प्रचार करेंगे लोग उतना ही भाजपा से जुड़ते जाएंगे।

रीवा: होटल के अंदर IPL पर लगाए जा रहे थें दांव, एक सटोरिया लगा पुलिस के हाथ, सरगना फरार

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story