मध्यप्रदेश

लड़की का निर्वस्त्र शव मिलने से थर्राया था रीवा, अब युवक ने पन्ना में प्रेमजाल में फंसा किया रेप फिर कर डाला बड़ा कांड..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:34 AM GMT
लड़की का निर्वस्त्र शव मिलने से थर्राया था रीवा, अब युवक ने पन्ना में प्रेमजाल में फंसा किया रेप फिर कर डाला बड़ा कांड..
x
लड़की का निर्वस्त्र शव मिलने से थर्राया था रीवा, अब युवक ने पन्ना में प्रेमजाल में फंसा किया रेप फिर कर डाला बड़ा कांड..पन्ना। प्रदेश भर में महिलाओं के साथ हो

लड़की का निर्वस्त्र शव मिलने से थर्राया था रीवा, अब युवक ने पन्ना में प्रेमजाल में फंसा किया रेप फिर कर डाला बड़ा कांड..

पन्ना। प्रदेश भर में महिलाओं के साथ हो रहे रेप से महिलाओं में भय व्यप्त है। बीते दिनों रीवा में मिली निर्वस्त्र लड़की की शव से जिला शर्मसार हुआ ही प्रदेश में एक और पन्ना के बराछ गांव में पुलिस को निर्वस्त्र युवती की लाश मिली थी है। लाश मिलनें से पन्ना की जनता में आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस ने लाश मिलने के दूसरे ही दिन हत्या के आरोपी को धर दबोचा है. पुलिस के मुताबिक युवती के प्रेमी ने कहा सुनी होने पर दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद युवती की लाश को निर्वस्त्र कर गांव के नाले में फेंक दिया था.

रेप को लेकर सियासत शुरू हो गयी है। मध्यप्रदेश में बढ़ते रेप के मामलें को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट कर प्रदेश में हुए बलात्कारों की लिस्ट दिखाकर, बीजेपी पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में खरगोन, जबलपुर, सतना, भोपाल, पन्ना और नरसिंहपुर में बलात्कार में हुए हैं. उन्होंने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा बेटियां चीख रही है, और सीएम चुनाव प्रचार में हैं. उन्होंने सरकार के राज को शिवराज का जंगलराज करार दिया है। सोशल मीडिया में कांग्रेस औऱ बीजेपी के बीच ट्विटर बार जारी है।

दिग्विजय सिंह सहित दो अन्य को महिला आयोग ने थमाया नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story