मध्यप्रदेश

एमपी: जटिल प्रक्रिया के कारण अटका 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट?

MP Board Results 2022
x
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा शनिवार 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित किया जाना था। लेकिन जटिल दिशा निर्देशों के कारण रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका।

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा शनिवार 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित किया जाना था। लेकिन जटिल दिशा निर्देशों के कारण रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका। माना जा रहा है कि आगामी 4 मई के अंदर रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बताया गया है कि आरएसके द्वारा रिजल्ट जारी करने की ऑनलाइन व्यवस्था बिगड़ गई है। अब आगामी दो से तीन दिन के अंदर रिजल्ट जारी किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि आरएसके द्वारा इस बार सरकारी स्कूलों में दोनो परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी। प्राइवेट स्कूलों को अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित करने की छूट दी गई थी। लेकिन दोनो के रिजल्ट एक साथ ऑनलाइन जारी किए जाने हैं।

क्यों आ रही समस्या

बताया गया है कि अभी तक सभी स्कूलो का डाटा ही राज्य शिक्षा केन्द्र के पास नहीं पहुंच सका है। इसके चलते रिजल्ट में देरी हो रही है। मप्र शासकीय अध्यापक संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने बताया कि पहले समय पर परीक्षा प्रश्नपत्र ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हो सके थे। अब परीक्षा केन्द्रां और मूल्यांकन केन्द्रो के निर्धारण तथा ऑनलाइन प्रविष्टि में विसंगतियों के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है।

परेशान हो रहे अभिभावक

बताया गया है कि रिजल्ट घोषित न होने के कारण बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक काफी परेशान हो रहे हैं। प्रतिदिन अभिभावक विद्यालय पहुंच कर या फोन करके रिजल्ट घोषित किए जाने के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन संस्था प्रमुखों द्वारा अभिभावकां को शीघ्र ही रिजल्ट घोषित किए जाने का आश्वासन दिया जाता है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story