मध्यप्रदेश

MP Board Exam 2023: 23 मार्च से होगी 5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी किया टाइम-टेबल

MP Board Exam 2023 News
x

mp board exam

MP 5th 8th Board Exam Time Table 2023: माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने 5वी-8वी की परीक्षाओं का टाइम-टेबिल जारी किया

MP Board 5th 8th Final Exam Time Table 2023: माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। तो वही परीक्षा डेट भी तय कर ली गई है। जानकारी के तहत मार्च माह में 5वी-8वी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी। इसके लिए टाइम-टेबिल भी जारी कर दिया गया है।

उक्त डेट पर प्रदेश की मान्यता प्राप्त सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल एवं डाइस कोड प्राप्त मदरसों में 5वी-8वी बोर्ड की परीक्षाएं कराने का निणर्य लिया गया है। जिससे तय समय पर परीक्षा हो सकें और छात्रों के परीक्षा परिणाम भी जारी हो सकें।

MP Board 5th Final Exam Time Table 2022-23: कक्षा 5वी का जारी टाइम-टेबल

23 मार्च 2023 गुरुवार- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित के लिए)।

25 मार्च 2023 शनिवार- प्रथम भाषा विशिष्ट (हिंदी/ अंग्रेजी/ उर्दू/ मराठी)।

27 मार्च 2023 सोमवार- पर्यावरण अध्ययन।

29 मार्च 2023 बुधवार- द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)।

31 मार्च 2023 शुक्रवार- अतिरिक्त भाषा सामान्य (उर्दू/ हिंदी/ अन्य)।

MP Board 8th Final Exam Time Table 2022-23 कक्षा 8वी का टाइम टेबल

23 मार्च 2023 गुरुवार- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित के लिए)।

25 मार्च 2023 शनिवार- विज्ञान।

27 मार्च 2023 सोमवार- सामाजिक विज्ञान।

29 मार्च 2023 बुधवार- प्रथम भाषा विशिष्ट (हिंदी/ अंग्रेजी/ उर्दू/ मराठी)।

31 मार्च 2023 शुक्रवार- द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)।

1 अप्रैल 2023 शनिवार- तृतीय भाषा संस्कृत/ सामान्य (हिंदी/ उर्दू/ मराठी/ उड़िया/ पंजाबी अन्य) अथवा चित्रकला (मूक बधिर के लिए)।

Next Story