मध्यप्रदेश

चीन में बारिश हो तो राहुल गांधी देश मे छाता ओढ़ लेते हैं:- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:26 AM GMT
चीन में बारिश हो तो राहुल गांधी देश मे छाता ओढ़ लेते हैं:- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
x
चीन में बारिश हो तो राहुल गांधी देश मे छाता ओढ़ लेते हैं:- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल। राहुल गांधी ने राफेल विमान पर सवाल उठाया है।

चीन में बारिश हो तो राहुल गांधी देश मे छाता ओढ़ लेते हैं:- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। राहुल गांधी ने राफेल विमान पर सवाल उठाया है। राहुल के सावलो पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा, देश गर्व कर रहा है ये राहुल गांधी की पीड़ा है जब देश गर्व करता है वो घबरा जाते है। उन्होंने कहा राहुल गांधी पाश्चात्य संस्कृति में रचे बेस व्यक्ति है, चीन में बारिश हो तो राहुल गांधी भारत में छाता खोल लेते है। मिश्रा ने कहा जब कन्हिया नारे लगाते है भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह तो राहुल गांधी उनसे तुरंत मिलने जाते है।

REWA: कोरोना के बढ़ते मामले को देख निगम कर्मचारियों ने सँभाला मोर्चों, बिना मास्क घूम रहे लोगों के कटे चालान

कांग्रेस ने हमेशा देश को विभाजित करने की कोशिश की

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा सत्र लो लेकर उतहे वालों का जवाब देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा, तीसरी बार बोल रहा हूं जब सत्र निरस्त हो जाता है तो उसकी कार्रवाही भी निरस्त हो जाती है,उन्हें थोड़ा ज्ञान वर्धन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा बीजेपी का हमेशा से राष्ट्र सेवा का भाव रहा हैं। जब GST आई तब हमने कहा था वन नेशन वन टैक्स। उन्होंने कहा कांग्रेस से हमेशा देश को विभाजित करने की कोशिश की है। बीजेपी अपने भारत को अखंड रखना चाहती है।

वन नेशन वन एजुकेशन की महती आवश्यकता

बीजेपी ने 370 हटाई ओर इस देश मे वन नेशन वन लॉ लागू करवाया। गृहमंत्री ने कहा बीजेपी का शुरू से आंदोलन रहा की कश्मीर के ऊपर एक देश मे दो निशान, एक देश में दो विधान और एक देश में दो प्रधान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा इस आंदोलन को लेकर हमारे महापुरुष शाहिद हुए है। 370 हटा कर वन नेशन वन फ्लैग देश मे लागू करवाया। पहले देश में कश्मीर का झंडा अलग हुए करता था और देश का अलग। उन्होंने कहां देश में वन नेशन वन फैलाग बीजेपी ही लेकर आई है। गृहमंत्री ने कहा अब देश मे वन नेशन वन एजुकेशन की भी महती आवश्यकता है। इस बात को समझने की जरूरत है कि हम अपने बच्चों को बचपन से टेक्निकल बनाएं, जिससे उनको काम मिलेगा। उन्होंने कहा, इस एजुकेशन से काफी लाभ मिलेगा ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता है।

MPBSE : मध्यप्रदेश में 9वीं से 12वीं तक होंगे Online Admission, ऐसे होगा नामांकन

कांग्रेस की विचारधारा लुप्त हो गई है: लक्षण सिंह

अक्सर पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वाले चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए है और उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा तंत्र मंत्र का सहारा लेने की बात कही है। लक्ष्मण सिंह के ट्वीट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, उनकी बात ठीक है कि कांग्रेस की विचारधारा लुप्त हो गई है इस लिए वो सुप्त हो गई है। उन्होंने कहा इसी अवस्था मे कांग्रेस विचरण करने वाली है, और अब नहीं लगता कि कांग्रेस का आगे कोई भविष्य है।

REWA: सरस्वती शिशु मंदिर निराला नगर रीवा के छात्रों ने 12वी बोर्ड परीक्षा में फहराया परचम

कांग्रेस 11 हज़ार गरीबों में दान करें

कांग्रेस द्वारा 11 हजार का इनाम ग्रहमंत्री को मास्क ओर नियमो को पालन करवाने वाले मामले में नरोत्तम मिश्रा ने कहा, जब से लॉक डाउन शुरू हुआ है तब से मैं सीधे मीडिया से मिला हूं, मैं हमेशा थ्री लेयर तोलिये के साथ रहता हूं। उन्होंने कहा ये परिस्तिथिजन है। मेरी पार्थना है कि कांग्रेस वो ग्यारह हजार रुपये किसी गरीब को दान करें। [रीवा से विपिन तिवारी की रिपोर्ट] [signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story