मध्यप्रदेश

एमपी के 5 करोड़ लोगों को इतने दिन नहीं मिलेगा अनाज? जारी हुआ Latest Update

PM Garib Kalyan Yojana
x

PM Garib Kalyan Yojana

PM Garib Kalyan Yojana: उचित मूल्य की दुकान से गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध होता है।

PM Garib Kalyan Yojana: उचित मूल्य की दुकान से गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध होता है। लेकिन इन दिनों खाद्यान्न की दुकान में ताला लटका हुआ है। जिसका सीधा असर प्रदेश के करीबन 5 करोड़ हितग्राहियों पर पड़ेगा। इन हितग्राहियों को खाद्यान्न समय पर न मिलने से एक बड़ी समस्या उत्पन्न होगी। जानकारी के अनुसार उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन 7 जनवरी से हड़ताल पर हैं।

हड़ताल पर हैं सेल्समैन PM Garib Kalyan Yojana

जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी सेल्समैन 7 जनवरी से हड़ताल पर हैं। इनके हड़ताल पर रहने से प्रदेश की 26457 राशन की दुकान बंद रहेंगी। जिसका असर 5 करोड़ हितग्राहियों पर पड़ेगा।

क्या है मांग PM Garib Kalyan Yojana

सेल्समैन कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर है। साथ ही रुके हुए कमीशन, 50 हजार रुपए के न्यूनतम मासिक आय की गारंटी तथा पुरानी पीएमजीकेवाई योजना के अनुसार राशन देने जैसी मांग शामिल है। सिर्फ नैनो का कहना है कि जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं होती वह हड़ताल पर रहेंगे।

बताया गया है कि सेल्समैनो द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में बताया गया है कि वह 7, 8 और 9 फरवरी को हड़ताल पर हैं। दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। सेल्समैनों ने मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री तथा खाद्य मंत्री को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। अपने मांग पत्र में उन्होंने मिलने वाला कमीशन 70 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 90 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की है।

बदल गई अन्य उत्सव की तारीख PM Garib Kalyan Yojana

जानकारी के अनुसार प्रदेश में 7 फरवरी को अन्न उत्सव मनाया जाता है। लेकिन सेल्समैन के हड़ताल पर चले जाने से इस तारीख में परिवर्तन किया गया है। अब प्रदेश में अन्न उत्सव 10 से 13 फरवरी के बीच मनाया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव खाद्य द्वारा आदेश जारी किया गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सेल्समैन की हड़ताल समाप्त होने के बाद अन्न उत्सव मनाया जाएगा।

Next Story