मध्यप्रदेश

MP में फिर हुआ 5 कलेक्टर, 18 IAS और 4 संभागायुक्त के तबादले, देखे पूरी List

MP में फिर हुआ 5 कलेक्टर, 18 IAS और 4 संभागायुक्त के तबादले, देखे पूरी List
x
IAS Transfer In MP 2023: मध्यप्रदेश शासन द्वारा 18 आईएएस (IAS) अफसरों का तबादला कर दिया है।

IAS Transfer In MP: रविवार रात के समय अचानक मध्यप्रदेश शासन द्वारा 18 आईएएस (IAS) अफसरों का तबादला कर दिया है। जारी की गई तबादला सूची में 5 कलेक्टर और 4 संभागायुक्त बदले गए हैं। वही जानकारी मिल रही है कि भोपाल के कमिश्नर और इंदौर के संभागायुक्त की अदला बदली कर दी गई है। इसी तरह बताया गया है कि 13 आईएएस अफसरों के भी तबादले की सूची जारी की गई है। आइए जाने किसका कहां ट्रांसफर किया गया।

कमिश्नर की हुई अदला-बदली MP Transfer | Madhya Pradesh IAS Transfer

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन द्वारा रविवार को एक आदेश जारी किया गया। जारी किए गए आदेश में एक ओर जहां आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए वहीं पर भोपाल संभाग के कमिश्नर माल सिंह भयडिया का स्थानांतरण करते हुए इन्हें इंदौर का कमिश्नर बना दिया गया है।

इसी तरह बताया गया है कि मध्य प्रदेश सरकार ने कोई बड़ा परिवर्तन न करते हुए इंदौर के कमिश्नर डा. पवन कुमार शर्मा को इंदौर से हटाकर भोपाल का कमिश्नर बना दिया है। सरकार द्वारा किया गया यह परिवर्तन प्रशासनिक व्यवस्था में और अधिक कसावट लाएगा।

जाने किन अधिकारियों का कहां हुआ तबादला MP IAS Transfer List

  • श्रीकांत भनोट को श्रम आयुक्त इंदौर बनाया गया है।
  • तरुण राठी को कलेक्टर गुना बना दिया गया है।
  • बीएस चौधरी कोलसानी को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
  • इंदर सिंह को पन्ना का नया कलेक्टर बनाया गया है।
  • संजीव श्रीवास्तव को भिंड का कलेक्टर बना दिया गया।
  • मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है।
  • संजय कुमार मिश्रा को मध्य प्रदेश शासन उप सचिव बनाया गया है।
  • कृष्ण देव त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल में सचिव बनाया गया है।
  • सतीश कुमार एस को मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेहरी फेडरेशन लिमिटेड भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। साथ में पशुपालन और डेयरी विभाग के उप सचिव का भी चार्ज दिया गया है।
  • फ्रैंक नोबेल ए को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। साथ ही एमपी मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
  • शीतला पटले को मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव बनाया गया है साथ में मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट परियोजना संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  • बुद्धेश कुमार वैद्य को उमरिया का कलेक्टर बना दिया गया है।
  • संदीप केरकेट्टा को भोपाल विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन बनाया गया है।

आइए देखें शासन द्वारा जारी लिस्ट











Next Story