मध्यप्रदेश

एक्शन में शिवराज, 18 IAS अधिकारियों के एक साथ तबादले से हिला मध्यप्रदेश

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:23 AM GMT
एक्शन में शिवराज, 18 IAS अधिकारियों के एक साथ तबादले से हिला मध्यप्रदेश
x
एक्शन में शिवराज, 18 IAS अधिकारियों के एक साथ तबादले से हिला मध्यप्रदेश भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना काल के बीच प्रशासनिक सर्जरी जारी है.

एक्शन में शिवराज, 18 IAS अधिकारियों के एक साथ तबादले से हिला मध्यप्रदेश

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना काल के बीच प्रशासनिक सर्जरी जारी है. प्रदेश में 18 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. भोपाल नगर निगम कमिश्नर विजयदत्ता को हटाया दिया गया है. इनके बदले सिंगरौली कलेक्टर वी एस चौधरी कोलसानी को भोपाल नगर निगम के कमिश्नर बनाये गए. वहीं देवास कलेक्टर श्रीकांत पांडेय को हटाकर मंत्रालय में अपर सचिव बना दिया गया है.

CM SHIVRAJ ने नगरीय निकायो को दिया 330 करोड़ रूपए, पढ़िए

अब देवास के नई कलेक्टर चंद्रमोली शुक्ला को बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार 6 जून की शाम इन IAS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की.
आलोक कुमार सिंह को श्रीकांत बनोठ की जगह धार का कलेक्टर बनाया गया है. इंदौर कमिश्नर आकाश त्रिपाठी को भी हटाया गया. अब उनके बदले पवन शर्मा को कमिश्नर इंदौर बनाया गया है. रीवा के कलेक्टर बसंत कुर्रे की जगह इलैयाराजा टी को नया कलेक्टर बनाया गया. मंडला कलेक्टर जगदीश चंद्र जटिया के बदले अनिल कुमार खरे को कलेक्टर बनाया गया है

SHIVRAJ सरकार ने जमा कर दी 27 हजार छात्रों की फीस, इन छात्रों को मिली राहत

नरसिंहपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को हटाकर वेदप्रकाश को पदस्थ किया गया है. आगर मालवा के कलेक्टर संजय कुमार की जगह अब अवदेश शर्मा आगर-मालवा के नए कलेक्टर होंगे, वहीं राजीव रंजन मीणा को सिंगरौली की कमान सौंपी गई. हिमांशु सिंह को छिंदवाड़ा आयुक्त नगर निगम बनाया गया.

क्र.

अधिकारी का नाम

वर्तमान पद-स्थापना

नवीन पद-स्थापना

1.

डॉ. श्रीकांत पाण्डेय

कलेक्टर, देवास

अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन

2.

श्री आलोक कुमार सिंह

उप सचिव, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा प्रवासी भारतीय विभाग तथा प्रबंध संचालक, कृषि उद्योग विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार)

कलेक्टर जिला धार

3.

श्री इलैयाराजा टी.

संचालक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम तथा संचालक, विमानन (अतिरिक्त प्रभार)

कलेक्टर, जिला रीवा

4.

श्री श्रीकांत बनोठ

कलेक्टर जिला धार

उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन

5.

श्री जगदीश चन्द्र जटिया

कलेक्टर, जिला मण्डला

उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन

6.

श्री वेदप्रकाश

संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास तथा उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार)

कलेक्टर जिला नरसिंहपुर

7.

श्री दीपक कुमार सक्सेना

कलेक्टर, जिला नरसिंहपुर

उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन

8.

श्री अनिल कुमार खरे

उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग

कलेक्टर, जिला मण्डला

9.

श्री बसंत कुर्रे

कलेक्टर, जिला रीवा

उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन

10.

श्री वी.एस. चौधरी कोलसानी

कलेक्टर, जिला सिंगरौली

आयुक्त, नगरपालिक निगम, भोपाल

11.

श्री बी. विजय दत्ता

आयुक्त, नगरपालिक निगम, भोपाल

उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन

12.

श्री चन्द्रमौलि शुक्ला

उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग एवं वि.क.अ., विशेष परियोजनाएँ

कलेक्टर, जिला देवास

13.

श्री संजय कुमार

कलेक्टर, जिला आगर-मालवा

उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन

14.

श्री राजीव रंजन मीना

प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम, भोपाल तथा पदेन उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग

कलेक्टर, जिला सिंगरौली

15.

श्री अवधेश शर्मा

उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय

कलेक्टर, जिला आगर-मालवा

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story