मध्यप्रदेश

इस बार चौकाएगा मानसून, मध्यप्रदेश में देगा भयंकर दस्तक, पढ़ लीजिए जरूर खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:23 AM GMT
इस बार चौकाएगा मानसून, मध्यप्रदेश में देगा भयंकर दस्तक, पढ़ लीजिए जरूर खबर
x
इस बार चौकाएगा मानसून, मध्यप्रदेश में देगा भयंकर दस्तक, पढ़ लीजिए जरूर खबर मध्यप्रदेश/भोपाल. लगातार कई सालों तक मानसून के

इस बार चौकाएगा मानसून, मध्यप्रदेश में देगा भयंकर दस्तक, पढ़ लीजिए जरूर खबर

मध्यप्रदेश/भोपाल. लगातार कई सालों तक मानसून के देरी से आने के ट्रेंड को देखते हुए, इस साल मौसम विभाग ने कई हिस्सों में मानसून आने की तारीख बदली है। राजधानी में मानसून आने की मानक तिथि 22 जून तय की गई है। लेकिन इस वर्ष मानसून अपने सारे रिकार्ड तोड़ सकता है। ठीक एक जून को मानसून न केवल केरल में आनसेट हो गया बल्कि परिस्थितियों को देखते हुए तमिलनाड़ू की सीमा तक मानसून आने की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश के इंदौर संभाग के कुछ हिस्सों में तीन से चार तारीख के बीच भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

रीवा में दुकानों के खुलने एवं बंद होने का समय बदला, कलेक्टर का आदेश जारी, पढ़ें…

इस दौरान इतनी बारिश हो सकती है जो मानसून आने के मानकों के स्तर पर खरी उतर जाए। 1971 से 2019 के डाटा के आधार पर बदला गया मानसून आगमन की मानक तारीख को 1971 से 2019 के डाटा के आधार पर बदला गया है। पहले प्रदेश में मानसून आगमन की तारीख 14 जून थी, जिसे बढ़ाकर 22 जून कर दिया गया है। 2019 में मानसून 14 दिनों की देरी के बाद 28 जून को आया था। खास बात यह रही कि 2018 में भी मानसून ने इतने ही दिनों के देरी के साथ 28 जून को ही शहर में दस्तक दी थी।

रीवा में आज 9 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर के लिए हुए रवाना, कलेक्टर-कमिश्नर ने किया स्वागत

ऐसे तय होता है मानसून का आना मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून के केरल में ऑनसेट हो जाने के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 14 सेंटर्स पर मानसून के पहुंचने की पुष्टि होती है। इसके बाद हवाओं के पश्चिमी होने, लगातार नमी तय समय से ऊपर होने सहित कई अन्य कारकों पर नजर रखी जाती है। इसके बाद लगातार दो दिनों तक 2.5 मिलीमीटर से अधिक बरसात होने की स्थिति में मानसून के आगमन की घोषणा की जाती है। शुक्ला ने बताया कि मानसून ऑनसेट के समय साइक्लोन का बनना अच्छे संकेत नहीं रहते हैं, लेकिन इस बार केरल के साथ सीधे आंध्रप्रदेश तक आने और अगले तीन-चार दिन में बन रही गतिविधियों से अलग संकेत मिल रहे हैं।

MP: 7 विश्वविद्यालयों में 597 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 4 लाख विद्यार्थी देंगे स्नातक/स्नातकोत्तर की परीक्षा

शहर में जून माह की सामान्य बारिश का कोटा 91.4 मिलीमीटर का है। इस वर्ष बारिश के अच्छे होने के आसार के चलते इस वर्ष यह आंकड़ा भी जल्दी ही पूरा होने का अनुमान है। वर्ष- मानसून आगमन - कुल बारिश2008- 14 जून -695.92009- 28 जून- 862.22010- 17 जून - 597.72011- 22 जून -1230.92012- 4 जुलाई- 1191.92013- 11 जुलाई- 1320.52014- 7 जुलाई- 7592015- 22 जून- 1164.52016- 20 जून- 1431.52017- 26 जून- 729.82018- 28 जून- 806.52019-28 जून- 1755 मिमी [signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story