मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश कैबिनेट विस्तार: ये हैं भाजपा के संभावित दावेदार, पढ़िए पूरी खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:23 AM GMT
मध्यप्रदेश कैबिनेट विस्तार: ये हैं भाजपा के संभावित दावेदार, पढ़िए पूरी खबर
x
मध्यप्रदेश कैबिनेट विस्तार: ये हैं भाजपा के संभावित दावेदार, पढ़िए पूरी खबर भोपाल. शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार को शीर्ष नेतृत्व ने

मध्यप्रदेश कैबिनेट विस्तार: ये हैं भाजपा के संभावित दावेदार, पढ़िए पूरी खबर

भोपाल. शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार को शीर्ष नेतृत्व ने हरी झंडी दे दी है। केन्द्रीय पदाधिकारियों के साथ शिवराज सिंह चौहान की हुई चर्चा में नाम भी लगभग तय कर लिए गए हैं। इसी सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक 29 मई को इसकी प्रबल संभावना है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल की प्रस्तावित सूची को दिल्ली में अप्रूवल के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि संभावित नामों पर केन्द्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा।

रीवा स्वास्थ्य बुलेटिन 28 मई 2020 | Rewa Health Bulletin 28 May 2020

उपचुनाव पर नजर शिवराज कैबिनेट का विस्तार 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर किया जाएगा। इन उपचुनाव के साथ-साथ पार्टी जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को लेकर भी चर्चा कर रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के मंत्रिमंडल में शामिल होने के कारण भाजपा के कई सीनियर नेता पिछड़ रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से तैयार की गई सूची में इन विधायकों के नाम शामिल हैं भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, रामपाल सिंह, राजेंद्र शुक्ल , यशोधरा राजे सिंधिया, अजय विश्नोई, गौरीशंकर बिसेन, संजय पाठक, विश्वास सारंग, अरविंद भदौरिया, विजय शाह, ओमप्रकाश सकलेचा, जगदीश देवड़ा, यशपाल सिंह सिसोदिया, हरिशंकर खटीक, प्रदीप लारिया, पारस जैन, रमेश मेंदोला, गोपीलाल जाटव, मोहन यादव और सुरेंद्र पटवा।

Photos: तूफ़ान ने रीवा में मचा दी तबाही, एक की मौत, बिजली के तार-खम्भे टूटें, ब्लैकआउट रह सकता है शहर

मंत्री पद के लिए सिंधिया समर्थक एवं कांग्रेस से भाजपा में आए नेता सिंधिया खेमे से पूर्व मंत्री इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा ऐंदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, बिसाहू लाल सिंह, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और रणवीर जाटव भी संभावितों में हैं।
शीघ्र विस्तार की संभावना प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि कैबिनेट विस्तार की संभावना शीघ्र है, ताकि केंद्र में नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों में नए कैबिनेट सदस्य शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि अगर 30 मई से पहले कैबिनेट का विस्तार हो जाता है, तो नए सदस्य वर्षगांठ के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे। [signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story