मध्यप्रदेश

अन्य राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूर वापसी के लिए यहाँ कराएं पंजीयन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:21 AM GMT
अन्य राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूर वापसी के लिए यहाँ कराएं पंजीयन
x
मध्यप्रदेश के बड़ी संख्या में मजदूर अन्य प्रदेशों में फंस गये हैं। प्रदेश सरकार उन्हें वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिसके पंजीयन

अन्य राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूर वापसी के लिए यहाँ कराएं पंजीयन

कोविड-19 के कारण पूरे देश में 17 मई तक लॉकडाउन की स्थिति है। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सभी तरह का यातायात प्रतिबंधित है। इन परिस्थितियों में मध्यप्रदेश के बड़ी संख्या में मजदूर अन्य प्रदेशों में फंस गये हैं। प्रदेश सरकार उन्हें वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिसके पंजीयन के लिए एक टोल फ्री नंबर और वेबसाइट जारी की गई है।

अन्य राज्यों में फंसे मजदूर राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल के टोल फ्री टेलीफोन नम्बर 0755-2411180 पर फोन लगाकर राज्य में वापसी के लिए पंजीयन करायें। इसके साथ-साथ घर वापसी के इच्छुक मजदूर वेबसाइट https://mapit.gov.in/covid-19/ पर भी अपना पंजीयन करा सकते हैं।

रीवा कलेक्टर ने 17 मई तक के लिए लॉकडाउन के ‘संशोधित आदेश’ किये जारी, इन शर्तों के तहत दुकानें खोलने की होगी अनुमति

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश के अन्य राज्यों में फंसे हुए मजदूर भाइयों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। इसके लिए केन्द्र सरकार तथा अन्य राज्यों से लगातार चर्चा की जा रही है।

प्रदेश के बाहर रह रहे किसी व्यक्ति को यदि वहां मध्यप्रदेश के मजदूरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हो तो वह कंट्रोल रूम के टोल फ्री नम्बर पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। मजदूरों के पंजीयन के समय उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story