मध्यप्रदेश

MP: CM SHIVRAJ निकले बाजीगर, एक साथ सबको खुश कर दिया, पढ़िए

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:20 AM GMT
MP: CM SHIVRAJ निकले बाजीगर, एक साथ सबको खुश कर दिया, पढ़िए
x
MP: CM SHIVRAJ निकले बाजीगर, एक साथ सबको खुश कर दिया, पढ़िएभोपाल. बाजीगर वही होता है जो मौके मिलते ही चौका लगा दे। कुछ ऐसा ही काम मध्य

MP: CM SHIVRAJ निकले बाजीगर, एक साथ सबको खुश कर दिया, पढ़िए

भोपाल. बाजीगर वही होता है जो मौके मिलते ही चौका लगा दे। कुछ ऐसा ही काम मध्य प्रदेश के CM SHIVRAJ ने कर दिखाया है। दरअसल, लगभग 29 दिन बाद आज शिवराज कैबिनेट का विस्तार हुआ। टीम शिवराज में 5 लोगों को शामिल किया गया।

REWA: मोहनिया घाटी में दोहरे टनल का इन सात स्थानों पर होगा आपस में जुड़ाव

5 लोगों ने लिया शपथ

मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले नरोत्तम मिश्र ने शपथ ली। उसके बाद सिंधिया खेमे के तुलसी सिलावट ने शपथ ली। गौरतलब है कि तुलसी सिलावट कमलनाथ की सरकार में भी स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं।

इनके बाद बीजेपी विधायक कमल पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली है। कमल पटेल हरदा से विधायक हैं। बताया जाता है कि ये पूर्व सीएम उमा भारती के करीबी हैं। इसके बाद सिंधिया कोटे से गोविंद सिंह राजपूत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। गोविंद सिंह राजपूत कमलनाथ सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं।

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन, इन 5 मंत्रियों ने लिया शपथ, अब कैबिनेट बैठक होगी

सबसे अंत में मानपुर से 5 बार विधायक रहीं मीना सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली हैं। प्रदेश में बीजेपी ने जो टॉस्क फोर्स बनाई थी, उसमें मीना सिंह भी शामिल थीं। पार्टी की आदिवासी चेहरा हैं। बताया जाता है कि मीना सिंह प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की करीबी हैं।

एक साथ सबको खुश कर दिए शिवराज

मंत्रीमंडल विस्तार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी और पार्टी के बाहर के लोगों को एक साथ खुश करने की कोशिश की है। दरअसल, 5 मंत्री 5 समाज से आते हैं। इसके साथ ही पार्टी के हर खेमे के लोगों को मंत्री बनाकर शिवराज सिंह चौहान ने सबको खुश कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, उमा भारती, सिंधिया के समर्थकों को मंत्री बनाकर शिवराज सिंह चौहान ने सबको खुशकर दिया।

नरोत्तम मिश्र- केन्द्र की पसंद, अमित शाह से करीबी। शिवारज ने इन्हें मंत्री बनाकर केंद्र को साधने की कोशिश की है।

तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत सिंधिया खेमे से आते हैं।

कमल पटेल- संघ के करीबी माने जाते हैं, उमा भारती के शासन काल में मंत्री भी रह चुके हैं। इन्हें मंत्री बनाकर शिवराज ने संघ को भी साधने की कशिश की है।

मीना सिंह - विंध्य की बड़ी आदिवासी नेता, उमा भारती की शासन काल में राज्यमंत्री थीं। उमा और वीडी शर्मा के करीबी मानी जाती हैं। हाल के दिनों इनकी गिनती शिवराज खेमे के नेताओं के तौर पर होती है। इन्हें मंत्री बनाकार शिवराज ने उमा और वीडी शर्मा को साधने की कोशिश की है।

जातिगत समीकरणों पर भी ध्यान

इसके अलावे शिवराज सिंह चौहान ने जातिगत समीकरणों पर ध्यान दिया ताकि कोई भी समाज नाराज ना हो। कमल पटेल कुर्मी समुदाय से आते हैं तो नरोत्तम मिश्रा ब्राह्मण, मीना सिंह आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करती हैं, साथ ही महिला भी हैं। राजपूत समाज से गोविंद सिंह राजपूत को जगह मिली हैं और तुलसी सिलावट अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। ऐसे में शिवराज के पांच के पंस से सबको खुश कर दिया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story