भोपाल

Coronavirus की गलत रिपोर्ट देने पर Bhopal के सीएमएचओ को हटाया

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:17 AM GMT
Coronavirus की गलत रिपोर्ट देने पर Bhopal के सीएमएचओ को हटाया
x
भोपाल के सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया को हटा दिया गया है। उनकी उनकी जगह प्रभारी उप संचालक, क्षेत्रीय संचालक कार्यालय

भोपाल के सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया को हटा दिया गया है। उनकी उनकी जगह प्रभारी उप संचालक, क्षेत्रीय संचालक कार्यालय डॉ. सुधीर जैसानी को प्रभारी सीएमएचओ बनाया गया है। डॉ. डेहरिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी थी कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में 5 से 6 घंटे रहने वाले को ही संक्रमण की आशंका रहती है।

उधर, आयुक्त जनसंपर्क पी नरहरि ने कहा था कि कोरोना से संक्रमित मीडियाकर्मी के संपर्क में आए सभी लोग खुद को घरों में आइसोलेट कर लें। बताया जा रहा है कि संक्रमण फैलने के बारे में गलत जानकारी देने के चलते डॉ. डेहरिया को हटाया गया है। उनकी जगह प्रभारी सीएमएचओ बनाए गए डॉ. जैसानी भी पहले से कई आरोपों से घिरे हैं। 2016 में रीवा में सीएमएचओ रहने के दौरान उन पर आर्थिक अनियमितता के आरोप लगे थे। उस दौरान तत्कालीन संभागायुक्त रीवा ने उन्हें निलंबित कर दिया था। बाद में उन्हें बहाल करते हुए मई 2017 में भोपाल का सीएमएचओ बनाया गया था। करीब डेढ़ साल बाद हटा दिया गया था।

एक दिन के भीतर ही सिविल सर्जन का तबादला निरस्त

जेपी अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. अल्का परगनिया को 21 मार्च को बैरागढ़ सिविल अस्पताल का अधीक्षक बनाने के आदेश जारी हुए थे। वह मंगलवार को रिलीव हो गई थी। उनकी जगह डॉ. अरविंद टंडन ने पदभार ग्रहण कर लिया था। गुरुवार को फिर डॉ. परगनिया को सिविल सर्जन बनाने के आदेश अपर संचालक (प्रशासन) डॉ. सपना लोवंशी ने जारी किए हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story