मध्यप्रदेश

MP Transfer Policy 2022: एमपी में होंगे 40 हजार कर्मचारियों के तबादले, पॉलिसी बन कर तैयार

MP Transfer Policy 2022
x
मध्य प्रदेश सरकार व्यापक पैमाने पर तबादला करने के लिए तैयारी कर रहा है

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार व्यापक पैमाने पर तबादला करने के लिए तैयारी कर रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर पॉलिसी 2022 (MP Transfer Policy 2022) तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि 1 मई 2022 को तबादलों पर से प्रतिबंध हटा दिया जाएगा और कर्मचारी अपने स्थानांतरण के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

सीएम के पाले में गेंद

सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला पॉलिसी को तैयार करने के बाद मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी है। मुख्यमंत्री की सहमति मिलते ही यह पॉलिसी प्रदेश में लागू कर दी जाएगी। ज्ञात हो कि पूर्व में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दे दिए थें कि एक स्थान में जमें अधिकारी-कर्मचारियों को हटाया जाएगा। माना जा रहा है कि प्रदेश में लाई जा रही तबादला पॉलिसी में ऐसे अधिकारियो-कर्मचारियों पर तबादलें की गाज गिर सकती है।

ऑन-लाइन होंगे ट्रांर्सफर

जानकारी के तहत स्कूल शिक्षा विभाग की तबादला नीति को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस बार भी स्कूल शिक्षा विभाग के ट्रांसफर ऑनलाइन किए जाएंगे। जबकि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और राजस्व विभाग की तरफ से सामान्य प्रशासन विभाग को अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

ईमेल आईडी से होगे तबादलें

मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस साल लगभग 40,000 कर्मचारियों के ट्रांसफर होंगे। जिन कर्मचारियों के ट्रांसफर पिछले 1 या 2 साल में हुए हैं। नई पॉलिसी के अनुसार उनके ट्रांसफर नहीं होंगे। इस बार भी ट्रांसफर लिस्ट ऑफिशियल गवर्नमेंट ईमेल आईडी से ही जारी होगी।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story