मध्यप्रदेश

राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे एमपी के 25 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी

Sanjay Patel
25 Jan 2023 2:26 PM GMT
राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे एमपी के 25 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी
x
मध्यप्रदेश के 25 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इन्हें वीरता, विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक पुरस्कार के लिए चुना है।

मध्यप्रदेश के 25 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इन्हें वीरता, विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक पुरस्कार के लिए चुना है। 15 अगस्त 2023 को होने वाले अलंकरण समारोह में इन पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को यह पदक सौंपे जाएंगे। बताया गया है कि इसमें चार वीरता, चार विशिष्ट सेवा और 17 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।

इनको मिलेगा वीरता पदक

राष्ट्रपति का वीरता पदक इन्हें प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी, उप निरीक्षक शिव कुमार मरावी, आरक्षक ट्रेड शेख रशीद और आरक्षक ट्रेड राजकुमार कोल यह पदक मिलेगा। बताया गया है कि श्याम कुमार मरावी वर्ष 2020 में बालाघाट में एएसपी पद पर तैनात थे। इस दौरान उनके द्वारा 12 लाख रुपए के इनामी नक्सली बादल को जिंदा पकड़ा गया था। पुलिस और नक्सलियों दोनों ओर से इस दौरान फायरिंग की जा रही थी। ऐसे में उनके द्वारा बड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए नक्सली को पकड़ा गया था।

विशिष्ट सेवा पदक में इनका नाम शामिल

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विशिष्ट सेवा पदक में इनका नाम शामिल किया गया है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चंद्र सागर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल आलोक रंजन, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल संजय तिवारी और आरक्षक ट्रेड दूसरी वाहिनी राम सिंह बघेल शामिल हैं।

इनको सराहनीय सेवा पदक

एमपी के 17 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। जिसमें संजय कुमार पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट, शशिकांत शुक्ला डायरेक्टर एफएसएल भोपाल, सुनील कुमार मेहता जोनल पुलिस अधीक्षक उज्जैन, वीरेन्द्र जैन पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू रीवा, देवेन्द्र कुमार पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार, नागेन्द्र कुमार पटेरिया एसीपी कोतवाली भोपाल, मनोज सिंह राजपूत निरीक्षक एससीआरबी, मोहम्मद इशरार मंसूरी उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया, प्रेम नारायण त्रिवेदी, सूबेदार पुलिस मुख्यालय, दिलीप कुमार सिंह प्रधान आरक्षक 9वीं वाहिनी रीवा, संजय कुमार मोरे निरीक्षक एम, स्टेनो पीआरटीएस इंदौर, सुरेन्द्र कुमार भटेले आरक्षक ट्रेड पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर, चंद्रभान सिंह चैहान सहायक उप निरीक्षक कोतवाली उज्जैन, रवि भूषण वर्मा आरक्षक ट्रेड 23वीं वाहिनी भोपाल, रामेश्वर दयाल यादव प्रधान आरक्षक 14वीं वाहिनी ग्वालियर, धनंजय कुमार पाण्डेय प्रधान आरक्षक एसपीई लोकायुक्त ग्वालियर और नारायण बहादुर थापा प्रधान आरक्षक पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल शामिल हैं।

Next Story