मध्यप्रदेश

MP Promotion 2023: एमपी के 19 निरीक्षक बनेंगे DSP, गृह मंत्री ने दी जानकारी

MP Promotion 2023
x
एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश सरकार के विभिन्न निर्णयों की दी जानकारी।

MP Promotion 2023: मंत्री डॉ. मिश्रा ने जानकारी दी कि आगामी 6 माह में रिटायर होने वाले 19 निरीक्षकों को बेहतर कार्य करने पर मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक का पदनाम दिया जा रहा है। सभी डीएसपी की यूनिफार्म धारण कर सकेंगे। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के लिये डिण्डोरी जिले में बजाग को नया पुलिस अनुभाग बनाया जायेगा। इसमें नक्सली संवेदनशील थाना बजाग, समनापुर और करंजिया शामिल होंगे। इसका मुख्यालय बजाग रहेगा।

इसी के साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल, सायबर पुलिस थाना भोपाल, सायबर जोनल पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस कमिश्नरेट इंदौर और भोपाल के लिये कुल 27 सायबर कंसलटेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे प्रदेश में घटित हो रहे सायबर अपराधों की विवेचना में आवश्यक मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश के सायबर जोनल पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस कमिश्नरेट, भोपाल व इन्दौर में कुल 27 सायबर कंसल्टेंट की नियुक्ति किये जाने की प्रक्रिया विचाराधीन है। यह सायबर कंसल्टेंट प्रदेश में घटित हो रहे सायबर अपराधों की विवेचना के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेंगे।

साथ ही यह सायबर कंसल्टेंट, सायबर अपराधों की रोकथाम एवं सायबर सुरक्षा के संबंध में, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यकता अनुसार सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि नवीनतम तकनीक के आधार पर एवं ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ते उपयोग तथा इस कारण होने वाले अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाई जा सके।


Next Story