मध्यप्रदेश

MP: सरकार के निगम-मंडलों में 16 अध्यक्ष और 9 उपाध्यक्ष नियुक्त, 21 माह बाद जारी हुई सूची

UP Election 2022
x
निगम-मंडल अध्यक्ष में ज्योतिरादित्य का दबदबा कायम

Bhopal News: लम्बे इंतजार के बाद निगम-मंडलों में नियुक्ती की गई और इसकी सूची शुक्रवार देर रात जारी कर दी गई। सरकार ने निगम-मंडलों के 16 अध्यक्ष और 9 उपाध्यक्षों की नियुक्ती की है।

सिंधिया का दबदबा कायम

जारी सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 5 समर्थकों को जगह मिली है। उनकी कट्‌टर समर्थक इमरती देवी को लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे साफ है कि सरकार में सिंधिया का दबदबा कायम है। यही वजह है कि इमरती देवी के अलावा गिर्राज दंडोतिया, जसवंत जाटव, मुन्ना लाल गोयल और रघुराज कंसाना को भी निगम अध्यक्ष बनाया गया है।

शिवराज कोटे से 6

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोटे से 6 नेताओं को सरकार में राजनीतिक पद मिले हैं। कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले एंदल सिंह कंषाना व रणवीर जाटव भी उपचुनाव हार गए थे, लेकिन वादे के मुताबिक उन्हें सरकार में जगह दी गई है। इसी तरह, संघ की पृष्टभूमि से आए आशुतोष तिवारी भी शिवराज कोटे से हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष बने हैं।

इसके अलावा, नेपानगर की विधायक सुमित्रा देवी के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद वे उपचुनाव जीतीं। इस दौरान पूर्व विधायक मंजू दादू को सत्ता या संगठन में एडजस्ट करने का आश्वासन दिया गया था, जिसे अब पूरा किया गया है। उपचुनाव के समय नाराज मंजू दादू के निर्दलीय लड़ने की अफवाह भी थी। शिवराज के समर्थक राजकुमार कुशवाहा को बीज निगम के उपाध्यक्ष की कुर्सी मिली है।

उमा भारती के कोटे में आया रोजगार बोर्ड

सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को उनके दो समर्थकों को पद देकर खुश किया है। शैलेंद्र शर्मा को मप्र कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। बोर्ड में उमा भारती के कट्‌टर समर्थक नरेंद्र बिरथरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

गोटिया को मिला पर्यटन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के करीबी विनोद गोटिया को मप्र पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले जेपी नड्‌डा के करीबी तपन भौमिक को शिवराज सरकार ने इस निगम की कमान सौंपी थी।

संगठन को भी महत्वं

राष्ट्रीय स्वयं सेवक की पृष्ठभूमि से आने वाले भाजपा के 3 संभागीय संगठन मंत्रियों जितेंद्र लिटोरिया, शैलेंद्र बरुआ और आशुतोष तिवारी को सरकार में जगह दी गई है।

इनकी हुई नियुक्तियां

  • इमरती देवी- अध्यक्ष, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम।
  • गिर्राज दंडोतिया- अध्यक्ष, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम।
  • एंदल सिंह कंषाना- अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड।
  • रघुराज कंसाना- अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम।
  • जीतेंद्र लटोरिया- अध्यक्ष, मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड।
  • शैलेंद्र बरुआ- अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम।
  • प्रह्लाद भारती उपाध्यक्ष नियुक्त।
  • मुन्नालाल गोयल- अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास।
  • उपाध्यक्ष, राजकुमार कुशवाहा को बनाया।
  • मंजू दादू- राज्य कृषि विपणन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया।
  • रणवीर जाटव- अध्यक्ष, संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम।
  • विनोद गोटिया- अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम।
  • निर्मला बारेला- अध्यक्ष, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम।
  • अमिता चपरा- अध्यक्ष, मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम।
  • आशुतोष तिवारी- अध्यक्ष, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल।
  • शैलेंद्र शर्मा- अध्यक्ष मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड।
  • नरेंद्र बिरथरे को उपाध्यक्ष बनाया।
  • राजेश अग्रवाल- अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन।
  • नरेंद्र तोमर- पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया।
  • राजेंद्र सिंह मोकलपुर- उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम।
  • अजय यादव- उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम।
  • जसवंत जाटव- अध्यक्ष, राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम।
  • सावन सोनकर- अध्यक्ष, राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम।
  • रमेश खटीक को उपाध्यक्ष बनाया।
  • जयपाल चावड़ा- अध्यक्ष, इंदौर विकास प्राधिकरण।
Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story