मध्यप्रदेश

प्रमोशन को लेकर अपडेट, MP के 16 अधिकारी बने IPS, चेक करें LIST

MP IPS Promotion 2023 News
x

MP IPS Promotion 2023

MP IPS Promotion 2023 News: मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। तो वहीं तीन अधिकारी इससे वंचित रह गए।

मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। तो वहीं तीन अधिकारी इससे वंचित रह गए। हाल के दिनों में दिल्ली में आयोजित हुई बैठक के दौरान अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। सरकार का यह निर्णय अधिकारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद यूपीएससी द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके पश्चात सभी अधिकारी पदोन्नत हो जाएंगे।

तीन अधिकारी रह गए वंचित

जानकारी के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया में तीन अधिकारियों का लिफाफा नहीं खुला। इसमें 2 आईपीएस पदोन्नति के लिए निर्धारित उम्र सीमा पार कर चुके हैं। ऐसे में इन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं दिया जा सकता। वहीं बताया गया है कि एक अन्य अधिकारी के ऊपर विभागीय जांच होने के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिला।

दिल्ली में हुई बैठक

अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर दिल्ली में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौर उपस्थित रहे। बताया गया है यह पदोन्नति में वर्ष 2021 के 10 अधिकारियों तथा वर्ष 2022 के लिए 6 अधिकारियों को एसपीएस से आईपीएस पद पर पदोन्नति दी गई है।

इनको मिला पदोन्नति का लाभ

जानकारी के अनुसार अरुण मिश्रा, राजेश कुमार त्रिपाठी, अजय पांडे, पंकज कुमार पांडे, पदम विलोचन शुक्ला, राजेश व्यास, सुधीर कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार सिंह, रामशरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश, रायसिंह नरवरिया, डॉक्टर संजय अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, मनीष कुमार खत्री, सुनील कुमार मेहता, देवेंद्र कुमार पाटीदार को पदोन्नति दी गई। इसमें राजेश त्रिपाठी और अरुण कुमार मिश्रा को एक साल के लिए प्रोविजनल पदोन्नति दी गई।

Next Story