मध्यप्रदेश

एमपी में आकार ले रही आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा, चुनाव से पहले अनावरण की तैयारी

Sanjay Patel
27 Aug 2023 8:43 AM GMT
एमपी में आकार ले रही आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा, चुनाव से पहले अनावरण की तैयारी
x
MP News: एमपी भोपाल के खंडवा अंतर्गत ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा आकार ले रही है। ओंकार पर्वत पर इसका कार्य युद्ध स्तर से चल रहा है।

एमपी भोपाल के खंडवा अंतर्गत ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा आकार ले रही है। ओंकार पर्वत पर इसका कार्य युद्ध स्तर से चल रहा है। जिसकी वजह यह माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले इसका अनावरण कराया जा सके। फिलहाल मूर्ति का आधा हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

5 किलोमीटर दूर से दिखेगी प्रतिमा

ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर आकार ले रही आदि शंकराचार्य की प्रतिमा तैयार हो जाने के बाद लोगों को यह पांच किलोमीटर दूर से ही दिखाई देने लगेगी। इस कार्य को पूरा करने में लगभग 150 कर्मचारी लगे हुए हैं। वहीं बड़ी-बड़ी अत्याधुनिक मशीनों से भी काम किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर प्रतिमा के पाटर््स अलग-अलग रखे हुए थे। मुख्यमंत्री स्वयं इस कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उनकी चार सदस्यीय टीम भी यहां पर मौजूद है। जिनके द्वारा पल-पल की अपडेट्स दी जा रही है। यही वजह है कि पहले की अपेक्षा अब तीन गुना ज्यादा मशीनरी और मैन पावर से काम लिया जा रहा है।

यह किए जा रहे कार्य

सूत्रों के मुताबिक 20 फीट का कमल लगभग बनकर तैयार है। हाथ, कमंडल, रुद्राक्ष माला को धरातल पर जोड़ा जा रहा है। एक-एक पार्ट्स को क्रेन से ऊपर लिया जा रहा है। अभी तक करीब 60 फीट का स्ट्रक्चर और प्रतिमा असेम्बलिंग का आधा काम हुआ है। कुछ कर्मचारी जमीन पर स्ट्रक्चर का काम कर रहे हैं। बताया गया है कि 60 फीट के पैडस्टल पर 108 फीट के पैडस्टल पर 108 फीट की प्रतिमा लगेगी। प्रतिमा का कमर तक का हिस्सा ही अभी बन पाया है।

प्रतिमा स्थल तक पहुंचने नहीं बना है रास्ता

नर्मदा नदी के अभय घाट से प्रतिमा स्थल तक पहुंचने के लिए गाड़ियों के लिए रास्ता नहीं है। ऐसे में अस्थायी रास्ता बनाया जा रहा है। ओंकारेश्वर बस स्टैंड से नर्मदा नदी के अभय घाट और यहां से प्रतिमा स्थल तक पहुंचने का रास्ता तीन किलोमीटर का है। यह रास्ता तीन हिस्सों में बंटा है। पहला बस स्टैण्ड से अभय घाट तक डेढ़ किलोमीटर की सड़क सीमेंट कांक्रीट की बननी है। दूसरा अभय घाट से प्रतिमा स्थल पर पहुंचने के लिए नर्मदा नदी पर 500 मीटर का रपटा बनाया गया है। तीसरा वेर ब्लॉक का अस्थायी रास्ता बनाया जा रहा है।

Next Story