मध्यप्रदेश

एमपी में देसी गाय पालने पर मिलेंगे 10 हजार, जानिए क्या है यह योजना?

Suyash Dubey | रीवा रियासत
3 May 2022 5:52 PM IST
Updated: 2022-05-03 12:23:45
MP Gaupalak Bhatta Yojana
x
मध्य प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए सरकार ने एक राहत भरा निर्णय लिया है।

MP Gaupalak Bhatta Yojana (मध्य प्रदेश गोपालक योजना): मध्य प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए सरकार ने एक राहत भरा निर्णय लिया है। ऐसे किसान जो कि देसी गाय पालते हैं, उन्हें राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह 900 रूपए और साल के 10800 रूपए दिए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीति आयोग की कार्यशाला में की। दिल्ली में आयोजित इस कार्यशाला में सीएम शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली जुडे़ थे। उन्होने कहा कि देसी गाय से प्राकृतिक खेती के लिए गोबर और उससे बनी खाद मिल सकेगी। जो खेती और जमीन दोनों के लिए उपयोगी है।

सरकार जिस तरह से हरित क्रांति के लिए किसानों को रासायनिक खाद पर सब्सिडी और अन्य सहायता देती है। उसी तरह प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय अनिवार्य है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानो को कृषि किट खरीदने के लिए 75 प्रतिशत राशि सरकार देगी। शिवराज ने सभी मंत्रियों से आह्वान किया कि वे अपनी कृषि योग्य भूमि में से कुछ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कराएं। इससे दूसरे किसानो को प्रेरणा मिलेगी।

17 लाख हेक्टेयर भूमि पर परंपरागत खेती

म्प्र प्राकृतिक खेती के दृष्टि से उपयुक्त है। यहां जनजातीय बहुल 17 लाख हेक्टेयर भूमि पर परंपरागत रूप से रासायनिक खाद का उपयोग नहीं होता। प्राकृतिक खेती के लिए हर विकासखंड में पांच पूर्णकालिक कार्यकर्ता सेवा देंगे। हर गांव में किसान मित्र और किसान दीदी की व्यवस्था होगी। जो प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं और मास्टर ट्रेनर को मानदेय भी दिया जाएगा।

Next Story